*अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की बहुत बड़ी कार्यवाही।* *ट्रक में कपास की खल के आड़ में परिवहन किया जा रहा 36 क्विटंल से अधिक डोडा चूरा जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

चित्तौड़गढ़, 26 जनवरी। जिले की सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही गुरुवार को नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 36 क्विटंल 56 किलो 200 ग्राम डोडाचूरा जब्त कर चितौडगढ जिले के कपासन थानान्तर्गत रोलिया गाॅव के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रक में कपास की खल की बोरियों के नीचे अवैध डोडाचूरा भर कर ले जा रहा था। इस वर्ष तस्करी के खिलाफ यह सबसे बड़ी कार्यवाही है।
   पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यंत ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त व परिवहन एवं भण्डारण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के तहत एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनीप्रसाद मीणा के मार्गदर्शन में  थानाधिकारी विरेन्‍द्रसिंह पु.नि मय टीम द्वारा गुरुवार को नीमच-चित्तौड़गढ हाईवे रोड़ पर नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान नीमच की तरफ से एक ट्रक आया जिसको चैक करने हेतु रुकवाना चाहा तो ट्रक चालक के अपने वाहन की गति बढा दी, जिस पर उक्‍त ट्रक को नाकाबन्‍दी हेतु लगाये गये  बैरियर की सहायता से रोका गया। ट्रक के रुकते ही ट्रक चालक ने ट्रक से भागने  का प्रयास किया, मगर पुलिस जाप्‍ता द्वारा बरती गई सजगता से उक्त व्यक्ति के भागने के मनसुबो पर पानी फिर गया।  
     ट्रक चालक द्वारा नाकाबन्‍दी तोड कर ट्रक को भगाने ले जाने व पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद खुद भागने का प्रयास करने पर ट्रक में कोई अवैधानिक/संदिग्ध वस्तु होने की सम्भावना होने से ट्रक को चैक किया गया तो ट्रक के पिछे की तरफ बोड़ी को देखा तों अन्दर टाट की बोरिया भरी होकर उक्त बोरिया पर मक्खन मलाई कपास की खल भरी हुई मिली। उक्त कपास खल टाट की बोरियो को बीच से हटाकर देखा तो उक्त कपास की बोरियो की नीचे काले सफेद कट्टे नजर आये। जिसको चैक किया तो कुल 187 कट्टो में 36 क्विटंल 56 किलो 200 ग्राम अवैध अफिम डोडा चुरा पाया गया। जिसे जप्त कर अवैध अफिम डोडा का परिवहन करने वाले ट्रक चालक चितौड़गढ़ कपासन थानान्तर्गत रोलिया निवासी मुकेश पुत्र सुरेश गर्ग को मौके से डोडा चुरा परिवहन करने के आरोप में गिरफतार किया गया। गिरफतार आरोपी से डोडा चूरा खरीद फरोख्त करने वालों के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है। 
*कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम-*
एसएचओ विरेन्द्र सिंह पु. नि., एएसआई सुन्दरपाल, हैड कानि. प्रमोद कुमार, कानि.  सुर्यभान सिंह, दयाराम, जीवन लाल व महावीर सिंह।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई