*बजट में मिल सकती है करोड़ों किसानों को सौगात* *पीएम किसान सम्मान निधि की राशि में वृद्धि संभव, 6000 की जगह 8000 खाते में आएंगे रुपए*!

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

 *नई दिल्ली* पीएम किसान योजना के करोड़ों किसानों के लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि लोकसभा चुनाव से पहले केन्द्र की मोदी सरकार पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। 01 फरवरी 2024 को पेश होने वाले अंतरिम बजट में व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि बढ़ाने का ऐलान कर सकती है, इसे 6000 से बढ़ाकर 8000 या 9000 किया जा सकता है।हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।इसके अलावा किसानों को हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं देने की भी घोषणा हो सकती है।

*6000 से बढ़कर 8000 हो सकती है सम्मान निधि*

पीएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजनाओं में से एक है। इसके तहत किसानों को हर चार माह में 3 किस्तों में 2000-2000 करके सालाना 6000 रुपये दिए जाते है। यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है। यह पैसा डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।
खबर है कि ग्रामीण और कृषि अर्थव्यवस्था (Rural and Agriculture Economy) को मजबूत और आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए बजट सत्र 2024-2025 के दौरान केन्द्र सरकार इस बार सम्मान निधि योजना की राशि में 1500 से 3000 तक वृद्धि कर सकती है यानि किसानों को 6 हजार की जगह 8 या 9 हजार रुपए सालाना दिए जाने का फैसला हो सकता है। इसका लाभ 01अप्रैल 2024 से दिया जा सकता है।हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की गई है।

*मार्च में जारी की जा सकती है 16वीं किस्त* 
https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=S97G6&screen=settings_share
पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है, ऐसे में संभावना है कि मार्च महिने में कभी भी 16वीं किस्त जारी की जा सकती है।
चर्चा तो यह भी है कि लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान और आचार संहिता के लागू होने से पहले मोदी सरकार 16वीं किस्त के साथ 17वीं किस्त भी जारी कर सकती है, चुंकी चुनाव के मतदान और मतगणना का काम जून तक पूरा होगा, ऐसे में किस्तें लेट हो जाएंगी।
इससे पहले 2019 में लोकसभा चुनावों से ठीक पहले पीएम मोदी ने योजना की पहली और दूसरी किस्त को मिलाकर 4,000 रुपये करोड़ों किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किए थे, जिसका लाभ 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को मिला था, ऐसे में माना जा रहा है कि अब 2024 के लोकसभा चुनाव में भी सरकार यह दावं खेल सकती है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*