जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334 देखें मुख्य खबरें

[31/1, 1:11 PM] janjagratisangam: 
*अनेक खबरें*👇
*8 दिन में 22 लाख़ राम भक्तों ने किए रामलला के दर्शन*
अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ ही राम मंदिर में दर्शन करने के लिए देश और दुनिया भर से लांखों की संख्या श्रद्धालु लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। भोर से ही कड़ाके की ठंड में दर्शन करने के लिए श्रद्धालु लंबी-लंबी कतारों में लग रहे हैं। ट्रस्ट ने अयोध्या मे भारी संख्या में आ रहे राम भक्तों के लिए श्रीराम जन्मभूमि में प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्री रामलला का दरबार खुला रहेगा। राम भक्तों के उत्साह का अनुमान इससे लगाया जा सकता है कि प्राण-प्रतिष्ठा के दूसरे दिन (23 जनवरी) से लेकर 30 जनवरी केवल 8 दिनों के अंदर 22 लाख से अधिक राम भक्तों ने अपने आराध्य श्री रामलला के दर्शन कर लिए। 23 जनवरी को सर्वाधिक 5 लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। 24 जनवरी को 3.5 लाख, 25 जनवरी को 2.5 लाख, 26 जनवरी को 3.5 लाख, 27 जनवरी को 2.7 लाख, 28 जनवरी को 2 लाख, 29 जनवरी को 1.75 लाख और 30 जनवरी को 1.50 से अधिक लोगों ने रामलला के दर्शन किए। श्रद्धालुओं का अयोध्या आने का सिलसिला लगातार जारी है▪️
[31/1, 1:11 PM] janjagratisangam: 1971 से 2002 तक की किसी की 10वीं या 12वीं की मार्कशीट में त्रुटि हो तीन महीने की अवधि (आज से) संशोधन कराना चाहते हैं तो करवा लें
बाद में कोई संशोधन नही होगा।
[31/1, 1:11 PM] janjagratisangam: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 9.25 बजे राजभवन आयेगे।
माननीय राज्यपाल महोदय , की मंत्रीमंडल के सदस्यों के साथ सौजन्य भेंट एवं स्वल्पाहार होगा।

सुबह 10.30 बजे मंत्रालय में कैबिनेट बैठक लेंगे।

शाम 05.15 बजे स्टेट हैंगर भोपाल हेलीपेड पुलिस लाईन उज्जैन आयेगे और स्थानीय कार्यक्रम में सम्मलित होंगे।

रात 8.45 बजे उज्जैन से इंदौर आयेगे और स्थानीय कार्यक्रम में सम्मलित होंगे।

रात 10 30 बजे एयरपोर्ट इंदौर से भोपाल आयेगे।
[31/1, 1:11 PM] janjagratisangam: *बजट से पहले सरकार ने दिया तोहफा*

1 फरवरी को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश होना है। इससे पहले *आज सरकार ने मोबाइल पार्ट्स की इंपोर्ट ड्यूटी घटा दी है, जिससे आने वाले दिनों में ग्राहकों को मोबाइल सस्ते मिलेंगे। सरकार ने मोबाइल पार्ट्स पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को 15% से घटाकर 10% कर दिया है।* सरकार के इस फैसले से मोबाइल की मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट घटेगी, *जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को सस्ते मोबाइल के रूप में मिलेगा।*
[31/1, 1:11 PM] janjagratisangam: डिंपल यादव का मैनपुरी से टिकट का ऐलान होते ही मैनपुरी में अखिलेश यादव को लगा तगड़ा झटका अखिलेश यादव के बेहद करीबी नेता और उद्योगपति मनोज यादव ने सपा से किया किनारा। उन्होंने मंगलवार को सपा छोड़ने का ऐलान किया है। मनोज यादव का कहना है सपा जनता के लिए काम नहीं करती है।
[31/1, 1:11 PM] janjagratisangam: *गांधीसागर के प्रेमपूरिया का अफीम तस्कर जोधपुर पुलिस ने पकड़ा, जब्त किया 22 क्विंटल डोडा चूरा...!*

राजस्थान की जोधपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश में मंदसौर जिले के तस्कर से 22 क्विंटल डोडा चूरा जब्त किया है। तस्कर सीमेंट मिक्सर में भरकर डोडा चूरा की तस्करी कर रहे थे। मंदसौर में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के लिए तस्कर नित-नए तरीके इजाद कर रहे हैं। राजस्थान की जोधपुर पुलिस ने मंदसौर से सीमेंट मिक्सर में भरकर ले जाया जा रहा 22 क्विंटल डोडा चूरा जब्त किया है। जब्त डोडा चूरा की कीमत तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने मंदसौर के गांधी सागर निवासी ड्राइवर को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।
जोधपुर पश्चिम एडीसीपी चंचल मीश्रा ने बताया कि सोमवार शाम को बासनी थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह सहित पुलिस बल ने थाने के सामने ही नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान चित्तौड़गढ़ नम्बर के एक सीमेंट मिक्सर को पुलिस ने रुकवाया। जांच करने पर मिक्सर के अंदर सीमेंट की जगह कट्टों में भरा हुआ अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा पाया गया। मिक्सर में 111 कट्ट्टों में 22 क्विंटल डोडा पोस्त भरा हुआ था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ 35 लाख रुपये आंकी जा रही है।
पुलिस ने मिक्सर के ड्राइवर मंदसौर गांधी सागर के प्रेमपुरिया निवासी ओमप्रकाश पिता गोपाल गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। इस डोडा पोस्त को जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्र में सप्लाई करना था, जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि तस्करों ने इस सीमेंट मिक्सर को पूरी तरह से पैक कर ठीक उसी तरह सील किया गया था, जैसे सीमेंट फैक्ट्री से पैक कर रवाना किया जाता है। यह पुलिस को गुमराह करने के लिए किया गया था।
पुलिस ने सीमेंट मिक्सर के आरोपी चालक से पूछताछ कि तो आरोपी ने बताया, मिक्सर को मंदसौर से लाया था। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। पुलिस अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा को मंगवाने वाले व इसकी तस्करी करने वाले तस्करों की तलाश कर रही है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*किसान को अपराधी न समझें, उसकी मजबूरी समझें: पराली प्रबंधन पर एक कड़वा सच*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*भाजपा सरकार रेत माफिया और सत्ता पक्ष के नेताओं के आगे नतमस्तक - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *क्या यही है भाजपा का रामराज्य जहां वर्दी भी सुरक्षित नहीं ?*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*