*नारकोटिक्स की टीम अवेध मादक पदार्थ की सूचना पर नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खेजड़ी पहुंची यहां ग्रामीणों ने टीम का घेराव कर दिया काफी देर चले हंगामे के बाद नारायणगढ़ थाना टि आई टीम के साथ व भाजपा बूढा मंडल अध्यक्ष राजू राणा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी जिसके बाद नारकोटिक्स की टीम वापस लोट गई*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

*नारकोटिक्स की कारवाही को लेकर ग्रामीण आक्रोशित बोले वसूलीयों के लिए की जाती फर्जी कारवाईया*

*नारकोटिक्स की इस प्रकार की करवाई को लेकर मंडल अध्यक्ष ने उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को अवगत कराया*

नारायणगढ़ (रामप्रसाद राठौर)


केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम शुक्रवार सुबह अवेध मादक पदार्थ की सूचना पर चार गाडियां लेकर मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खेजड़ी निवासी पदमसिंह पिता शीतल सिंह चौहान के यहां दबिश देने पहुंची। टीम ने दीवार फांदकर पदमसिंह के बाड़े में प्रवेश किया। टीम की दबिश की सूचना जब ग्रामीणों को लगी तो वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और नारकोटिक्स की कार्यवाही का विरोध करते हुए टीम को पदमसिंह के बाड़े में घेर लिया। नारकोटिक्स अधिकारी आदित्य रंजन का कहना था की हमे सूचना मिली है की यहां  अवेध मादक पदार्थ डोडाचूरा और अफीम रखी है इस पर ग्रामीण अक्रोशित हो गए और सूचना देने वाले का नाम सार्वजनिक करने की मांग पर अड़  गए।काफी देर चले हंगामे के बाद बूढ़ा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा नारायणगढ़ थाना टि आई जितेंद्र सिसोदिया  बूढ़ा चौकी प्रभारी मनोज गर्ग सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से चर्चा की काफी देर चली चर्चा के बाद पुलिस की समझाइश पर मामला शांत हुआ और नारकोटिक्स की टीम बिना कार्यवाही किए मौके से रवाना हुई। बताया यह भी जा रहा है की जब टीम ने दीवार फांदकर पदमसिंह के बाड़े में प्रवेश किया इस दौरान एक का हाथ भी फ्रेक्चर हो गया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां