*सड़क हादसे में पूर्व सांसद मानवेंद्र की पत्नी की मौत:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हरियाणा बॉर्डर के पास कार हादसा; सिंह व उनका बेटा घायल* *भीषण हादसे में पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई है। -*

जन जागृति संगम  न्यूज़ 
9302003334 



कार हादसे में बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई। इस दुर्घटना में मानवेंद्र सिंह और उनका बेटा हमीर सिंह घायल हुआ है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसा मंगलवार शाम अलवर के नौगांवा के पास खुसपुरी (हरियाणा बॉर्डर) में हुआ। घायलों को अलवर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

इसी कार में मानवेंद्र सिंह का परिवार सवार था।
इसी कार में मानवेंद्र सिंह का परिवार सवार था।
बेटे का हाथ-नाक टूटा, पूर्व सांसद की पसली टूटी

बताया जा रहा है कि इनके साथ ड्राइवर भी था, जो अभी गंभीर घायल है। इस हादसे में मानवेंद्र सिंह के बेटे हमीर सिंह के हाथ और नाक में फ्रैंक्चर हुआ है। वहीं पूर्व सांसद के सीने की पसली टूटी है और फेफड़ा भी फट गया है। सभी का इलाज शुरू कर दिया है।

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद अलवर कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे और हॉस्पिटल के बाहर जाब्ता तैनात किया गया है।

हादसे में पूर्व सांसद की पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई। शव को अलवर के हॉस्पिटल में रखवाया है।
हादसे में पूर्व सांसद की पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई। शव को अलवर के हॉस्पिटल में रखवाया है।
बालोतरा जिले के जसोल में है पैतृक गांव

पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह पूर्व विदेश एवं वित्त मंत्री जसवंत सिंह के बेटे हैं। बाड़मेर जैसलमेर से एक बार सांसद बने हैं, वहीं उनकी पत्नी चित्रा सिंह उनके साथ में राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। इनके एक बेटा और एक बेटी है। लंबे समय से जोधपुर एयरफोर्स एरिया में रहते है। इनका पैतृक गांव बालोतरा जिले की जसोल है। पूर्व विदेश मंत्री की पुत्रवधू चित्रा सिंह चित्तौड़गढ़ के भैंसरोडगढ़ राजघराने परिवार से हैं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां