*नाबालिग दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार*


जन जागृति  संगम  न्यूज़ 
9302003334 

भानपुरा पुलिस ने भेसोदा मंडी चौकी क्षेत्र से लापता हुई एक नाबालिग को राजस्थान के बारां जिले से दस्तयाब किया। उसके साथ मिले एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोरी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था। भेसोदा मंडी चौकी प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय ने बताया कि 4 दिसंबर 2023 को किशोरी के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया गया है। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का केस रजिस्टर्ड कर किशोरी की तलाश शुरू की। 29 जनवरी को साइबर सेल और मुखबिर से किशोरी के राजस्थान बारा जिले में होने की सूचन पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम राजस्थान के बारा रवाना हुई। जहां मौके से आरोपी प्रह्लाद सिंह पिता दुलेसिंह राजपूत (20) साल निवासी ग्राम सालियाखेडी थाना सोयत जिला आगर मालवा के कब्जे से किशोरी को बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे कोर्ट के निर्देश पर जेल भेज दिया गया है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां