*सिंधी समाज ने हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस* *सिंधी सोश्यल ग्रुप के द्वय अध्यक्षों ने फहराया राष्ट्रध्वज*


जन जागृति  संगम  न्यूज़ 

लोकेंद्र फतनानी 


नीमच। पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में सिंधी समाज के समस्त संगठनों/संस्थाओं व समाजजनों द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी लोक मंगल के पावन पर्व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार, 26 जनवरी को प्रात: 10 बजे शहीद हेमू कालानी चौराहे पर सिंधी सोश्यल ग्रुप (महिला/पुरुष प्रकोष्ठ) के द्वय अध्यक्ष श्रीमती सिमरन सोनी एवं श्री राजेश सोनी ने समाजजनों की उपस्थिति में राष्ट्र ध्वज फहराया गया।
 

झंडा वंदन पश्चात राष्ट्रगान हुआ। शहीद हेमू कालानी चौराहा भारत माता की जय व वंदे मातरम् के जयकारों से गुंजायमान हो गया। पूज्य सिंधी समाज के मुखी मनोहर अर्जनानी सहित उपस्थित सभी समाजजनों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ईश्वर आहूजा 'मेडिकल', आसानदास चावला, सोनू लालवानी, रूपचंद भाग्यवानी, पूरन रामचंदानी, राजकुमार मंगनानी, किशन अंदानी, गजेन्द्र चावला, जीतू तलरेजा, नंदलाल मालानी, दिलीप लालवानी, साबीर मसूदी, पूजा केवलानी, सपना लालवानी, लक्ष्मी प्रेमानी, खुशबू अठवानी, मीनू लालवानी व सिंधी समाज के समस्त संगठनों/संस्थाओं के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और बडी संख्या में युवा महिला, पुरुष एवं वरिष्ठ जन मोजूद थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां