*भैरवगढ़ जेल में 10 हजार रुपये लेकर जाते हुए पकड़ाया था प्रहरी, जांच के बाद निलंबित*

 
जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

*उज्जैन स्थित केंद्रीय जेल में ड्यूटी के दौरान जेल प्रहरी 10 हजार रुपये लेकर जाते समय पकड़ाया था। जिसे जेल अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है।*

उज्जैन। केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में रविवार सुबह जेल में ड्यूटी के लिए जाते समय एक जेल प्रहरी के पास 10 हजार रुपये ले जाते हुए पकड़ाया था। जेल नियमों के तहत जेल के अंदर रुपये लेकर जाना गैर कानूनी है। जेल अधीक्षक ने जांच के बाद प्रहरी को निलंबित कर दिया। जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि रविवार सुबह जेल में ड्यूटी के लिए प्रहरी जा रहे थे। सभी की अंदर जाने से पहले बाहर चेकिंग की जाती है। जांच में जेल प्रहरी तेजवीर सिंह के पास 10 हजार रुपये नकद मिले थे। इस पर रुपये जब्त कर उससे पूछताछ की गई थी। प्रहरी का कहना था कि रुपये उसके घर के थे। गलती से वह ले जा रहा था। जबकि आशंका थी कि रुपये अंदर किसी कैदी को दिए जाने थे।

*जांच के बाद किया निलंबित*
जेल अधीक्षक साहू ने जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के प्रहरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधी में उसका मुख्यालय बड़नगर रहेगा। बता दें कि पूर्व में भी जेल के अंदर मादक पदार्थ ले जाते हुए प्रहरियों को पकड़ा गया है। उनके खिलाफ केस भी दर्ज किए गए हैं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*