*28 से पहले करा लें 3 काम तभी मिलेगी पीएम किसान की 16वीं किस्त, ऐसे होगी eKYC, चैक करें स्टेटस:::!!*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना मोदी सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना है।इसमें करोड़ों किसानों को हर साल 2000-2000 की तीन किस्तें यानी सालभर में 6000 रुपए दिए जाते हैं। मप्र में प्रति किसान यह राशि 12 हजार रुपए मिलती है। छह हजार रुपए राज्य सरकार देती है। लेकिन इसके लिए बैंंक खाते से हितग्राही का आधार नंबर और समग्र आईडी लिंक होना जरूरी है। eKYC और DBT भी जरूरी है।

*PM किसान निधि की 16वीं किस्त के लिए यह जरूरी*

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 फरवरी को महाराष्ट्र के यवतमाल ज़िले से 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में योजना के 2000-2000 रुपए जारी करेंगे, लेकिन ध्यान रहे कि इसका लाभ उन किसानों को ही मिलेगा, जिन्होंने ईकेवायसी के साथ बैंक खाता आधार से लिंक और भूमि सत्यापन करा लिया है। जिन किसानों ने यह तीनों काम नहीं कराए। उन्हें राशि का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा यिद आपके फॉर्म में कोई गलती है या बैंक खाता संख्या गलत है तो भी आपकी किस्त अटक सकती है।
योजना के अनुसार जिन के किसानों के पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और भारत का नागरिक है। उनके खाते में DBT (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर ) ट्रांसफर के जरिए राशि भेजी जाती है। अब तक 15 किस्ते जारी हो चुकी हैं। 16वीं किस्त का किसाानों को बेसब्री से इंतजार है।
पीएम किसान सम्मान निधि संबंधी किसी भी समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in और पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 के जरिए कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।

*किसान ऐसे कराएं e-KYC*

पीएम किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और फार्मर कॉर्नर के ‘e-KYC’ विकल्प पर क्लिक करें ।
अब आधार नंबर प्रोवाइड कराने पर मोबाइल पर ओटीपी आएगा, जिसे सबमिट कर दें।
ई-केवाईसी करवाने के लिए नजदीकी CSC केंद्र पर भी जा सकते हैं। यहां ओटीपी बेस्ड eKYC करवा सकते हैं।
पोर्टल या CSC केंद्र से ई-केवाईसी नहीं करा पा रहे हैं तो बैंक जाकर भी करवा सकते हैं।
eKYC का फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेज के साथ जमा कर दें। बायोमेट्रिक होगा इसके बाद आपकी eKYC कर दी जाएगी।

*PM KISAN के हितग्राही ऐसे चेक करें अपना स्टेटस*

PM किसान सम्मान निधि योजना की अधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं और Know Your Status के ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन नंबर न हो तो Know your registration नंबर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें। अब एक ओटीपी आएगा। इसे दर्ज करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर पता चल जाएगा रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने पर आपको अपना स्टेटस पता चल जाएगा। अगर गांव के अन्य हितग्राहियों के नाम देखने हैं तो Beneficiary List का विकल्प सेलेक्ट करें। 
इसमें राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करने पर पूरी List मिल जाएगी। इसे डाउनलोड कर देख सकते हैं कि गांव में और किस व्यक्ति को योजना का लाभ मिल रहा है।::!!



टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*