*अमीर बनाने के नाम पर एक ही परिवार की 3 महिलाओं से दुष्कर्म* *राजस्थान से एमपी आया था कथित तांत्रिक*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 
रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के आलोट में एक कथित तांत्रिक पर एक परिवार की महिलाओं ने दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। महिलाओं ने कहा कि एक सप्ताह में तांत्रिक ने उनके परिवार की 3 महिलाओं को नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया है, जिसके बाद पुलिस ने कथित तांत्रिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

*क्या है पूरा मामला?*
पुलिस के मुताबिक राजस्थान निवासी कथित तांत्रिक बलवीर 7 दिन पहले ही पीड़ित परिवार की बुजुर्ग महिला के संपर्क में आया उसने बुजुर्ग महिला को तांत्र साधना से गढ़ा हुआ धन निकालने और अमीर बनाने का लालच दिया और पीड़ित परिवार के साथ रहने लगा तांत्रिक क्रियाओं का हवाला देकर उसने घर के पुरुष, महिलाओं के पति व बच्चों को महिदपुर बालाजी में दर्शन करने के लिए भेज दिया।

*महिलाओं के साथ अकेले में किया गलत काम*
पीड़ित परिवार का आरोप है कि कथित तांत्रिक ने मौका देखकर पीड़िताओं को नशीले पदार्थ का सेवन कराया, जिसके पश्चात वे होश हवास में नहीं रहीं और उसने उन सभी के साथ दुष्कर्म किया आसपास के लोग और अन्य रिश्तेदारों को जब तांत्रिक पर शंका हुई तब यह पूरा मामला उजागर हुआ और लोगों ने पहले उसकी पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

*खुद को तांत्रिक बताने वाला युवक गिरफ्तार*
वहीं मामले में आलोट तहसील के एसडीओपी साबेरा अंसारी ने कहा, 'एक 35 वर्षीय युवक ने खुद को तांत्रिक बताकर, आलोट निवासी एक परिवार की तीन महिलाओं को अपने झांसे में लिया और उन्हें तंत्र क्रिया के जरिए,उनकी परेशानी, दुख और तकलीफ दूर कर उन्हें धनवान बनने की बात का झांसा देकर उनके साथ लगभग एक सप्ताह से गलत काम किया. इसकी शिकायत रविवार को आलोट थाने पर प्राप्त हुई है, जिसके पश्चात झांसा देकर गलत काम करने वाले कथित तांत्रिक पर दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु