*सात मंजिला होगा इंदौर रेलवे स्टेशन, 50 साल की जरूरत को पूरा करेगा भवन*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 
-----
*इंदौर ।* इंदौर रेलवे स्टेशन के नवनिर्माण की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 फरवरी को वचुअर्ली इसका भूमिपूजन करेंगे। आने वाले पचास सालों की जरूरत के अनुसार स्टेशन की बिल्डिंग सात मंजिला बनेगी। एयरपोर्ट की तर्ज पर तैयार होने वाली इस इमारत में यात्रियों की सुविधा के लिए 26 लिफ्ट और 27 एस्केलेटर लगाए जाएंगे।
इंदौर रेलवे स्टेशन की पुरानी इमारत के स्थान पर सात मंजिला आधुनिक इमारत आकार लेगी। नए रेलवे स्टेशन का बिल्ट अप एरिया 4.56 लाख स्क्वायर फीट होगा। वर्तमान स्टेशन का बिल्टअप एरिया सिर्फ 50 हजार वर्गफीट है। सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि शहर की 50 साल की आवश्यकताओं के अनुसार रेलवे स्टेशन बनाया जा रहा है। इसकी बिल्डिंग सात मंजिला होगी और पहले चरण में 495 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
साल 2027 तक स्टेशन का निर्माण कर संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इंदौर रेलवे स्टेशन से स्काय वाक और मेट्रो स्टेशन को जोड़ा जाएगा। स्टेशन पर भव्य प्रवेश द्वार, रूफ प्लाजा, एक्जिक्यूटिव लाउंज, अतिरिक्त प्रवेश द्वार होंगे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई