*मध्य प्रदेश को जल्द मिलेंगे 543 आयुर्वेद डाक्टर, एमपी पीएससी ने जारी की सूची*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

भोपाल। मध्य प्रदेश को जल्द ही 543 आयुर्वेद डाक्टर मिल जाएंगे। मप्र लोक सेवा अयोग ने साक्षात्कार के उपरांत चयनित डाक्टरों की सूची गुरुवार को जारी कर दी है। अब आयोग द्वारा हाई कोर्ट में केविएट दायर करने की तैयारी है, जिससे कोई अभ्यर्थी या अन्य व्यक्ति हाई कोर्ट में याचिका लगाता है तो आयोग का पक्ष पहले सुना जाए।आयुष मेडिकल एसोसिएशन के प्रवक्ता डा. राकेश पांडेय ने बताया कि भोपाल, उज्जैन, इंदौर, सतना, रीवा, जबलपुर्र, ग्वालियर, खंडवा, धार, झाबुआ समेत प्रदेश के लगभग सभी जिलों में नए डाक्टरों को पदस्थ किया जाएगा।

इनमें अनारक्षित श्रेणी के 188, अनुसूचित जाति के 110, अनुसूचित जनजाति के 138, अन्य पिछड़ा वर्ग के 97, ईडब्ल्यूएस के 69 समेत 602 डाक्टरों की सूची जारी होनी थी, परंतु 543 डाक्टर ही चयनित हो सके।उल्लेखनीय है कि इसके लिए लिखित परीक्षा 25 सितंबर 2022 को हुई थी। परीक्षा परिणाम आने के बाद इस वर्ष दो जनवरी से 15 फरवरी तक साक्षात्कार हुए थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*