नीमच। नीमच पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन की जागरूकता हेतु विभिन्न आयोजन किये जा रहें हैं। अभियान चलाकर लोगों को किया जा रहा जागरूक

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

नीमच। नीमच पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन की जागरूकता हेतु विभिन्न आयोजन किये जा रहें हैं। अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
नवागत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में यातायात प्रभारी सूबेदार सोनू बडगूजर के नेतृत्व में यातायात विभाग द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
आज शाम को शो रूम चौराहा पर यातायात प्रभारी सूबेदार सोनू बडगूजर स्वयं सड़कों पर भ्रमण करते हुए लोगों को समझाईश देते हुए नजर आई।
लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी दी।नियम विरुद्ध चल रहे वाहनों पर कार्यवाही की गई।
आज विशेष रूप से ट्रेक्टर और ट्राली पर रेडियम लगाया गया। ट्रेक्टर चालकों को समझाइश दी गई।
इसी के साथ काले शीशे लगी फ़िल्म को कार से हटाया गया। और चालानी कार्रवाई की गई।
तेज़ ध्वनि वाली बुलेट गाड़ी को रोक कर जांच की गई।
यातायात पुलिस की उपरोक्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
यातायात प्रभारी सूबेदार सोनू बड़गुर्जर के नेतृत्व में यातायात विभाग द्वारा सतत कार्यवाही जारी है।
जिससे आमजन में अच्छा सकारात्मक संदेश जा रहा है लोग यातायात के नियमों के प्रति जागरूक हो रहे हैं।
जब से ट्रैफिक इंचार्ज सूबेदार सोनू बडगूजर बनी है तब से नीमच के यातायात में काफी सुधार नजर आया है। समय-समय पर यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न सकारात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसका अच्छा प्रभाव देखने को मिल रहा है।
यातायात पुलिस नीमच द्वारा प्रतिदिन शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और नियम विरुद्ध चल रहे वाहनों पर कार्यवाही करते हुए समझाइश दी जा रही है।
नीमच यातायात प्रभारी सूबेदार सोनू बडगूजर ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि अपने वाहनों के वैध दस्तावेज साथ में रखें। नशा करके शराब पीकर वाहन न चलाएं। अपने वहां का बीमा अवश्य कराएं। अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही रखें। शहर के प्रमुख मार्गों के दुकानदारों से अपील की जाती है कि सड़कों पर सामान ना फैलाएं और यातायात अवरुद्ध न करें।
और यातायात के नियमों का पालन करते हुए यातायात पुलिस का सहयोग करें।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*