*पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद प्रशासन ने कुर्क की मालिकों की नौ करोड़ की संपत्ति, नीलामी राशि से पीड़ितों की होगी मदद*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 
                            
हरदा। मध्य प्रदेश में हरदा जिले के बैरागढ़ स्थित पटाखा फैक्ट्री में हाल ही में विस्फोट से आग लग गई थी, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई घायल हो गए थे। वहीं, इस हादसे में सभी पीड़ितों को राहत राशि देने के लिए प्रशासन ने सख्त रवैया अपना लिया है। जिला प्रशासन ने आरोपित फैक्ट्री मालिकों पर कार्रवाई करते हुए नौ करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है।

पीड़ितों को जल्द दी जाएगी राहत राशि

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर की जा रही है। उन्होंने कहा जल्द ही सभी संपत्तियां शासन के अधीन कर ली जाएंगी। इसके बाद इनकी नीलामी कर मिलने वाली राशि पीड़ितों को मुआवजे के रूप में दी जाएगी। मालूम हो कि कुर्क की जाने वाले संपत्ति में आरोपित की जमीन, मकान आदि शामिल हैं।

17 फरवरी को लगाया गया था नोटिस

जानकारी के मुताबिक, पटाखा फैक्ट्री मालिक राजेश अग्रवाल, सोमेश अग्रवाल के मालिकाना हक वाली संपत्तियां कुर्क की जा रही हैं। इसके लिए प्रशासन ने 17 फरवरी से नोटिस लगाने शुरू कर दिए थे। हरदा के बैरागढ़, रहटाखुर्द, हंडिया के कुंजरगांव में आरोपितों की फैक्ट्री की जमीन सहित संपत्ति का मूल्य कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार 5.5 करोड़ रुपये आंका गया है। वहीं, खिरकिया विकासखंड के पीपलपानी में 2.5 करोड़ रुपये की संपत्ति मिली है। इसके करीब आरोपित की जमीन, हरदा के मानपुरा स्थित मकान की कीमत एक करोड़ रुपये आंकी गई है।

14 बैंक खाते भी किए गए सीज  

वहीं, 14 बैंक खाते सीज किए गए हैं। इनमें से एक बैंक खाते में 98 लाख रुपये हैं। सभी खातों को मिलाकर करीब एक करोड़ की राशि बताई जा रही है। दूसरी ओर, पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के पीड़ितों के साथ सर्वसमाज द्वारा शहर के घंटाघर चौक पर भूख हड़ताल के साथ धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। 26 फरवरी को हरदा शहर बंद करने का आह्वान भी किया गया है।

13 लोगों की हुई थी मौत

मालूम हो कि हरदा शहर के करीब मगरधा रोड पर बैरागढ़ स्थित पटाखा फैक्ट्री में छह फरवरी को विस्फोट हुआ था, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 172 से अधिक लोग घायल हुए थे। फैक्ट्री के आसपास के क्षेत्र में 50 से अधिक मकान एवं दुकानें भी क्षतिग्रस्त हुई थीं।कलेक्टर, हरदा के कलेक्टर आदित्य सिंह ने कहा कि एनजीटी के आदेश पर आरोपितों की संपत्ति कुर्क करनी शुरू की गई है। जल्द ही संपत्ति की नीलामी कर पीड़ितों को मुआवजा के रूप में राशि दी जाएगी।


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*