लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हुई अंतरराज्यीय बॉर्डर मीटिंग। कलेक्टर-एसपी हुए वेब कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शामिल।

जन जागृति संगम 
9302003334 

चित्तौड़गढ़, 29 फरवरी। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को वेब कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अंतरराज्यीय बॉर्डर मीटिंग आयोजित हुई। इसमें चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर आलोक रंजन और एसपी सुधीर जोशी भी शामिल हुए। मीटिंग का मुख्य उद्देश्य लोकसभा चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से संपन्न कराना रहा। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया वेब कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आयोजित उक्त बॉर्डर मीटिंग में चित्तौड़गढ़ जिले की सीमा से लगे मध्यप्रदेश के नीमच व मंदसौर जिले सहित राजस्थान के भीलवाड़ा, प्रतापगढ़ व झालावाड़ जिले के जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक जुड़े थे।आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी रहने की अवधि के दौरान राज्य में अवैध मदिरा के उत्पादन, भंडारण एवं वितरण के साथ ही नकली शराब, अवैध हथियार, नकदी एवं गुंडा तत्वों के राज्य में आने से रोकथाम, कानून व्यवस्था एवं सीमावर्ती मतदान केंद्रों के लिए आयोजित इस मीटिंग में चित्तौड़गढ़ जिले के मतदान केंद्रों की जानकारी साझा की गई। वहीं जिले में जहां-जहां बॉर्डर चेकपोस्ट बनाए गए हैं, उनसे अवगत कराया गया। मीटिंग में जिलों की सीमा की भौगोलिक जानकारी के साथ सभी जिलों के वांछित अपराधियों की सूचना भी साझा की गई।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*