*भूसा व सुखला परिवहन पर रोक लगाने की मांग: पशु पालकों ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन:::!!*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

नीमच कलेक्टर कार्यालय पर मंगलवार को जिले के पशुपालक जिला दुग्ध संघ और पशुपालक संघ के बैनर तले नारेबाजी करते हुए पहुंचे। जहां उन्होंने कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए से बताया कि इन दिनों खेतों से फसलों की कटाई हो रही है। इसके बाद बड़ी मात्रा में भूसा और सुकला निकल रहा है।जिसे कुछ लोग किसानों से ओने पौने दामों पर खरीद कर स्टॉक कर रहे है। इसका बाहर परिवहन भी कर रहे है। बड़ी मात्रा में भूसे को स्थानीय तेल फैक्ट्री व ईट भट्टों में भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
इस वर्ष गेहूं की फसल की भी कम बोई हुई है। जिसके चलते भूसा सुकला कम होगा। इससे आने वाले समय में पशुओं के आहार के लिए भूसे की किल्लत हो सकती है। जिससे पशुपालकों व दुग्ध पलकों को इस परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही महंगे दामों पर भूसा खरीदना पड़ सकता है।

ऐसे में जिला प्रशासन भूसे के अवैध कारोबार करने वाले परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। इस तरह की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जाए। इसे लेकर ज्ञापन तहसीलदार संजय मालवीय को दिया गया।:::!!

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु