*MP को 3276 करोड़ की सौगात: जबलपुर-सांची सहित 33 स्टेशनों का अमृत भारत योजना से होगा पुर्नविकास, PM मोदी ने रखी आधारशिला*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

अमृत भारत स्टेशन के तहत देश के 554 रेलवे स्टेशनों का कायकल्प किया जाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सोमवार 26 फरवरी को इन स्टेशनों का शिलान्यास किया। इनमें 33 स्टेशन मध्य प्रदेश के भी शामिल हैं। इस दौरान पीएम मोदी  1500 अंडरपास और ओवरब्रिज का शिलान्यास भी किया। मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव सांची रेलवे स्टेशन से इस कार्यक्रम में शामिल हुए। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में कहा, भारत आज जो करता है, उसे अभूतपर्व स्किल और स्केल के साथ करता है। भारत ने अब छोटे सपने देखने छोड़ दिया हैं। व्यापक परिजयोनाओं पर फोकस किया जा रहा है। 
पीएम मोदी ने देशभर से जुड़े लोगों के प्रति आभार जताया। कहा, आप सभी की उपस्थति में रेलवे की दो हजार से जुड़ी रेल परियोजनाओं का शिलान्यास लोकार्पण हुआ है। एक साल पहले मैंने जम्मू से दर्जनों शैक्षिणक संस्थानों का लोकर्पण किया था। कल ही मैंने राजकोट से देश को पांच नए एम्स समर्पित किए हैं। 40 हजार करोड़ की परियोजनाएं जमीन पर उतर रही हैं। पहले चरण में हमने 500 से अधिक स्टेशनों के आधुनकीकरण का काम शुरू किया था। दूसरे चरण में उस काम को आगे बढ़ाया जाएगा। 

*80 रेलवे स्टेशनों के पुर्नविकास का प्लान*
 
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मध्य प्रदेश के 80 स्टेशनों के रीडेवलप करने की योजना है। 77 हजार 800 करोड़ से अधिक की 32 रेल परियोजनाएं चल रही हैं। PM मोदी सोमवार को पश्चिमी मध्य रेलवे के 12 रेलवे स्टेशनों को पुनर्विकसित की नींव रखेंगे। इस साल के बजट  में भी मध्य प्रदेश में रेल अधोसंरचना विकास के लिए 15143 करोड़ की राशि मंजूर की गई है। 

*इन 33 स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास*

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास के लिए जिन स्टेशनों को चयनित किया गया है। उनमें जबलपुर, बीना, सांची, शाजापुर, सीहोर, अशोकनगर, खिरकिया, ब्यौहारी, बरगवां, नरसिंहपुर, पिपरिया, इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, नागदा, मक्सी, नीमच, शुजालपुर, खाचरोद, बालाघाट, छिंदवाड़ा, खण्डवा, मंडला फोर्ट, नैनपुर, सिवनी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, बिजुरी, मुरैना, हरपालपुर, दतिया और भिंड स्टेशन शामिल हैं। 

*रेल यात्रियों को मिलेंगी यह सुविधाएं* 

अमृत भारत स्टेशन योजना से रेल यात्रियों की सुविधा, सुगमता व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर में फुटओवर ब्रिज, कॉनकोर्स, प्लेटफॉर्म, पार्किंग, बेहतर लाइटिंग, सर्कुलेटिंग एरिया, बैठक व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता व्यवस्था, पहुंच पथ, संकेतक, सीसीटीवी, फ्री वाई-फाई, उद्घोषणा प्रणाली, दिव्यांगजन सुविधाएं और ब्यूटीफिकेशन जैसे विकास कार्य होने हैं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*

*//कुपोषण मुक्त नीमच का संकल्प://* *अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान तहत जन सहयोग से सक्षम आंगनबाड़ी बनाएं _ चंद्रा* *जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश* *सैम-मैम बच्चों का चिन्हांकन, हॉट स्पॉट आंगनवाड़ी पर विशेष फोकस*

*निर्माणाधीन फोरलेन मौत के कुएँ के समान - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल *न संकेतक न कोई अवरोधक और न कोई दुर्घटना की चिंता*