*अज्ञात कारणो के चलते लगी आग, करीब एक घंटे मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
*नीमच*
*डॉ. बबलु चौधरी*        
 
सिंगोली थाना क्षेत्र के ग्राम झातला में रेगर मोहल्ले में उस समय खलबली मच गई जब नजदीक ही स्थित राधेश्याम पिता दौलतराम, मदनलाल पिता दौलतपुरा, संतोष कुमार पिता दौलत राम, शिवलाल पिता दौलत राम राठौर, मेघराज पिता भंवरलाल, छगनलाल पिता भवरलाल के बाडो मे अज्ञात कारणो के चलते आग लग गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की तथा आग लगने की सूचना सिंगोली पुलिस को दी।

 

सूचना मिलते ही सिंगोली थाना प्रभारी बी एल भाबर ने सिंगोली और रतनगढ़ की फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने के लिए निर्देश दिये तथा स्वयं भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में ग्रामीणों की मदद की। आग इतनी भीषण थी कि मौके पर सिंगोली और रतनगढ़ की फायर ब्रिगेड सहित ग्रामीणों ने विभिन्न संसाधनों के साथ पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
 आग में लगभग दो लाख की कीमत के बाड़ों में रखे लहसुन, कडप, भुसा, बाईक, सहित फसलों को पानी पिलाने के लिए रखे फव्वारा सेट जलकर खाक हो गए। वही बाड़े में बंधे मवेशी भी आंशिक रूप से झुलस  गए जिनको ग्रामीणों की मदद से बचाया गया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु