*लोकप्रिय अभिनेता श्री धर्मेन्द्र देओल को मुम्बई स्थित उनके निवास पर मध्यप्रदेश शासन का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान - 2022 प्रदान किया गया*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 
 
*भोपाल।* मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग ने उत्कृष्टता और सृजन को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने की अपनी सुप्रतिष्ठित परम्परा का अनुसरण करते हुये सिनेमा के क्षेत्र में निर्देशन, अभिनय, पटकथा तथा गीत लेखन के लिये वार्षिक राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान की स्थापना की है। वर्ष-2022 के लिये मध्यप्रदेश शासन का यह प्रतिष्ठित सम्मान लोकप्रिय अभिनेता श्री धर्मेन्द्र देओल को प्रदान किया गया।
संचालक, संस्कृति श्री एन.पी. नामदेव द्वारा श्री धर्मेन्द्र देओल के मुम्बई स्थित निवास पर 18 मई, 2024 को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान-2022 से विभूषित किया गया। यह सम्मान श्री देओल को अभिनय के क्षेत्र में सतत् सक्रियता, उत्कृष्ट सृजन, सुदीर्घ साधना तथा श्रेष्ठ प्रतिमानों के लिये प्रदान किया गया है। यह सम्मान प्राप्त कर श्री धर्मेन्द्र देओल भाव-विभोर हो गये और उन्होंने कहा ‘‘मैं कृतज्ञ हूं मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग के प्रति कि किशोर कुमार जैसे महान व्यक्तित्व के नाम से स्थापित यह राष्ट्रीय सम्मान मुझे प्रदान किया। मैं शुक्रगुजार हूं अपने प्रशंसकों का, जिनका अनंत प्रेम मेरे साथ सदैव बना रहता है। मुझसे पहले जिन महान कलाकारों को यह सम्मान दिया जा चुका है उनमें कुछ मेरे गुरु के समान है, कुछ सम्मानीय हैं और कुछ मेरे साथी भी हैं, आज उनकी सूची में स्वयं का नाम देख प्रसन्नता का ठिकाना नहीं है।
अपनी नैसर्गिक अभिनय प्रतिभा से भावाभिव्यक्ति का नया प्रतिमान गढ़ने वाले फिल्म अभिनेता श्री धर्मेन्द्र देओल अपने समकालीन फिल्म अभिनेताओं में एक विषिष्ट पहचान बनाने में सफल रहे हैं। अपनी विलक्षण मेधा से श्री धर्मेन्द्र ने सामाजिक परिवर्तन की सशक्त विधा के रूप में फिल्मों में नायक की ऐसी छवि गढ़ी जिससे वे उस भारतीय युवा को प्रतिष्ठापित करने में सफल रहे जो परिवर्तन का पक्षधर सच्चरित्र, क्रांतिदृष्टा और धीरोदत्त नायक है।

*राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अब तक* 
श्री हृषिकेश मुखर्जी (1997-98), श्री नसीरुद्दीन शाह (1998-99), श्री गुलजार (1999-00), श्री कैफ़ी आजमी (2000-01), श्री बी.आर. चोपड़ा (2001-02), श्री अमिताभ बच्चन (2002-03), श्री गोविन्द निहलानी (2003-04), श्री जावेद अख्तर (2004-05), श्री श्याम बेनेगल (2005-06), श्री शत्रुघ्न सिन्हा (2006-07), श्री मनोज कुमार (2007-08),  श्री गुलशन बावरा (2008-09), श्री यश चोपड़ा (2009-10), श्री देव आनन्द (2010-11), सलीम खान (2011-12), श्री समीर (2012-13), सुश्री सई परांजपे (2013-14), श्री दिलीप कुमार (2014-15), श्री रूमी जाफरी (2015-16), श्री योगेश (2016-17), श्री प्रियदर्शन (2017-18), श्रीमती वहीदा रहमान (2018), श्री अशोक मिश्रा (2019), श्री अमिताभ भट्टाचार्य (2020), श्री विवेक रंजन अग्निहोत्री (2021), श्री धर्मेन्द्र देओल (2022)
————

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*