*पेट्रोल पंप पर डकैती की रची साजिश, 5 बदमाश पकड़े:लाल मिर्च पाउडर, लकड़ी का डंडा और दो बाइक बरामद*


जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 
कोटा शहर की भीमगंजमंडी थाना पुलिस ने 10 हजार के इनामी 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पांचों चंबल नदी के किनारे पुराने पेट्रोल पंप हाउस के पास सुनसान जगह पर पेट्रोल पंप में डकैती की साजिश रच रहे थे। उससे पहले ही पुलिस ने दबोच लिया। अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस,छूर्रा, लकड़ी का डंडा, लोहे की रॉड,लाल मिर्च पाउडर और दो बाइक बरामद की गई है। एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि कुशाल अरोडा उर्फ कुश पुत्र राकेश अरोडा (24) निवासी बांके बिहारी मंदिर के पास भीमगंजमंडी, अजय उर्फ अज्जू पल्टा (24) निवासी नया नोहरा बोरखेडा, लोकेश राठोर (23) निवासी सकतपुरा थाना कुन्हाडी, शुभम शर्मा (24) निवासी बारां रोड बोरखेडा व जितेन्द्र कुमार उर्फ डम्पी उर्फ अभिषेक सैनी (22) निवासी श्रीपुरा थाना कैथूनी पोल हाल पोस्ट ऑफिस की गली दादाबाडी को गिरफ्तार किया गया है।
*मौज-मस्ती करने करते थे वारदात*
आरोपी मौज-मस्ती और शौक पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम देते थे। कोटा के अलावा जयपुर, इंदौर,भोपाल में भी वारदात को अंजाम दे चुके है। बदमाश कुशाल अरोड़ा उर्फ कुश के खिलाफ 15, अजय उर्फ अज्जू पल्टा के खिलाफ 21 व लोकेश राठोर के खिलाफ 9 आपराधिक मुकदमे दर्ज है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*