स्कूल फ्रेंड ने बीएड् स्टूडेंट से किया रेप, दूसरी गर्लफ्रेंड की जानकारी मिली तो धमकाया, 7 साल से बना रहा था संबंध

जन जागृति  संगम न्यूज़ 
9302003334 

इंदौर की एक कॉलेज छात्रा ने अपने स्कूली दोस्त के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। आरोपी 7 साल से छात्रा को शादी का झांसा देकर संबंध बना रहा था। जॉब के नाम पर शादी से इनकार करता रहा। बाद में छात्रा को पता चला कि उसकी दूसरी गर्लफ्रेंड भी है। इसके बाद उसने रेप का केस दर्ज करा दिया। पीड़िता मूलत: धार के पास की रहने वाली है। भंवरकुआ पुलिस ने बीएड की स्टूडेंट की शिकायत पर उसके दोस्त विकास पुत्र भीखू सिंह बघेल निवासी बेगलायपुरा धार के खिलाफ रेप और धमकाने का केस दर्ज किया है। युवती ने बताया कि वह इंदौर में 2017 से पढ़ाई कर रही है। विकास उसका स्कूल फ्रेंड है, जो स्कूल में एक साल सीनियर था। दोनों कॉलेज की पढ़ाई करने इंदौर आ गए थे। यहां उसने भंवरकुआ इलाके में ही रूम ले लिया। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद विकास और युवती मिलने-जुलने लगे। एक दिन विकास पीड़िता के रूम पर आया और उसने प्यार का इजहार किया। उसने जल्द ही शादी करने की बात कही फिर दोनों ने आपसी सहमति से संबंध बनाए। इसके बाद विकास और पीड़िता ने कई बार संबंध बनाता। इस बीच युवती ने रूम चेंज किया। दिसंबर 2023 में विकास फिर से रूम पर मिलने आया। यहां युवती ने शादी की बात की तो वह टाल गया। लेकिन उसने इनकार करने के बावजूद जबरदस्ती संबंध बनाए। विकास ने कहा कि वह कुछ बन जाए। अच्छी जॉब लग जाए, तब शादी के बारे में सोचेगा। पीड़िता ने विकास की बात मान ली। इसके बाद करीब एक सप्ताह बीत गया। पीड़िता को विकास पर शंका थी। उसका मोबाइल चेक किया तो पता चला कि वह किसी अन्य लड़की से भी बात करता है। उससे शादी की बात भी कर रखी है। युवती ने विकास से जब अन्य लड़की के बारे में पूछताछ की तो विकास टालने लगा और पीड़िता से उसे शादी करने से इनकार कर दिया। बोला कि वह तो टाइम पास कर रहा था। दोबारा शादी की बात की ताे जान से खत्म कर देगा। इसके बाद विकास ने बातचीत बंद कर दी। नंबर ब्लॉक कर दिया। इससे पीड़िता डिप्रेशन में चली गई। उसने परिवार को पूरी बात बताई। जिसके बाद थाने लाकर केस दर्ज कराया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*

*//कुपोषण मुक्त नीमच का संकल्प://* *अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान तहत जन सहयोग से सक्षम आंगनबाड़ी बनाएं _ चंद्रा* *जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश* *सैम-मैम बच्चों का चिन्हांकन, हॉट स्पॉट आंगनवाड़ी पर विशेष फोकस*

*निर्माणाधीन फोरलेन मौत के कुएँ के समान - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल *न संकेतक न कोई अवरोधक और न कोई दुर्घटना की चिंता*