मोटरसाइकिल दुर्घटना में महिला की मौत के बाद एक वर्षीय मासूम की भी हुई मौत

जन जागृति  संगम 
9302003334 

सिंगोली।
थाना क्षेत्र के ग्राम थड़ोद के पास बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई थी जबकि एक मासूम बालक सहित चार को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था जिसके बाद इलाज के दौरान एक वर्षीय मासूम बालक की भी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को सिंगोली थाना क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुरा से शांतिबाई पति धन्ना नाथ कालबेलिया उम्र लगभग 25 साल अपने पीहर गोविंदपुरा से अपने ससुराल ग्राम तुरकिया अपने रिश्तेदारो राधेश्याम पिता अंबानाथ कालबेलिया निवासी बीगोद राजस्थान व रेशम बाई पति रतन नाथ कालबेलिया उम्र 25 साल निवासी गोविंदपुरा के साथ मोटरसाइकिल पर आ रही थी तब ही करीब साढ़े सात बजे ग्राम थड़ोद के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल से आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई थी
मोटरसाइकिल दुर्घटना हो जाने के कारण दोनो मोटरसाइकिल सवार गिर गए इस दौरान सड़क पर तेज रफ्तार जा रहे एक ट्रेक्टर ने शांतिबाई, राधेश्याम, रेशमबाई तथा 01 वर्षीय मासूम को रौंदता दिया था जिसमे शांतिबाई पति धन्नानाथ कालबेलिया निवासी ग्राम तुरकिया थाना सिंगोली की मौत हो गई थी तथा गंभीर रूप से घायल राधेश्याम पिता अंबानाथ कालबेलिया निवासी बीगोद राजस्थान व रेशम बाई पति रतन नाथ कालबेलिया उम्र 25 साल निवासी गोविंदपुरा, नीतीश पिता रतन नाथ उम्र 01 साल निवासी गोविंदपुरा और राजू  पिता रघुनाथ रैगर निवासी मेघनीवास राज0 को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था।
जिसमे इलाज के दौरान एक वर्षीय मासूम बालक नीतीश पिता रतन नाथ कालबेलिया की भी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*