मेरा नम्बर, पता नहीं कितनों में बँट गया है?

  जन जागृति संगम 

9302003334 

मैं शर्ट खरीदने के लिये एक प्रतिष्ठित शो रूम के लिए गाड़ी से जा रहा था कि फोन की घण्टी बज उठी,

“सर, महावीर होटल से बोल रहे हैं, हमारे यहाँ गुजराती-फ़ूड-फेस्टिवल चल रहा है।

पिछली बार भी आप आये थे। आप विजिटर बुक में अच्छे कमेंट्स देकर गए थे, सर!”

“देखता हूँ”, कहकर मैंने फोन बंद कर दिया।

गाड़ी, थोड़ी आगे चली ही होगी कि फिर से एक कॉल आया, “सर, आपके जूते घिस गए होंगे। नए ले लीजिए।"

"कौन बोल रहे हो, भाई? आपको कैसे पता चला मेरे जूते घिस गए हैं?"

"सर, मैं सुंदर फुटवियर से बोल रहा हूँ। हमारी दुकान से आपने डेढ़ साल पहले जूते खरीदे थे। हमारा कंप्यूटर बता रहा है आपके जूते फट रहे होंगे या फटने ही वाले होंगे!”

"भैया, क्या ये जरुरी है कि मेरे पास एक जोड़ी जूते ही हों? वक़्त-बेवक्त इस तरह फोन करना कहाँ की सभ्यता है, मेरे भाई?", कह कर मैंने फिर फोन काट दिया।

मैंने फोन काटा ही था कि घण्टी वापस घनघना उठी, “सर, आपकी गाड़ी की सर्विसिंग ड्यू हो गई है, छह महीने हो गए हैं।”

"भाई, आपको क्यों परेशानी हो रही है? मेरी गाड़ी की मैं सर्विसिंग करवाऊँ या न करवाऊँ? मेरी मर्ज़ी।

कोई प्राइवेसी नाम की भी चीज़ होती है, दुनिया में?"

गुस्से में मैंने फोन काट तो दिया पर वो एक बार फिर बज उठा, “सर, कल पैडमैन की आइनॉक्स में मैटिनी शो की टिकट बुक कर दूँ।" इस बार एक लड़की थी।

"क्यूँ मैडम?”

"सर, हमारा सिस्टम बता रहा है कि आप अक्षय कुमार की हर मूवी देखते हैं, इसलिये!”

मैं मना करते-करते थक चुका था, सो पीछा छुड़ाते हुए बोला, “चलो, बुक कर दो।"

"ठीक है, सर! मैं मोबाइल नम्बर नाइन नाइन टू..... वाली मैडम को भी बता देती हूँ। हमारा सिस्टम बता रहा है वो हमेशा आपके साथ टिकट बुक कराती रही हैं।"

अब तो मैं घबरा गया,

“आप रहने दीजिए।” कहते हुये मैंने एक बार फिर फोन काट दिया।

शो रूम पहुँचकर मैंने एक शर्ट खरीदी। बिल काउंटर पर गया तो उसने पूछा, “सर, आपका मोबाइल नम्बर?”

"मैं नहीं दूँगा।"

"सर, मोबाइल नंबर देने से आपको २०% लॉयल्टी डिस्काउंट मिलेगा।"

"भाई, भले ही मेरे प्राण माँग लो, लेकिन मोबाइल नम्बर नहीं दूँगा।"

मैंने दृढ़ता से जवाब दिया।

"सर, इतनी नाराजगी क्यों?"

"इस मोबाइल के चक्कर में मेरी प्रायवेसी की ऐसी की तैसी हो गई है।

मेरा नम्बर, पता नहीं कितनों में बँट गया है?

कल को नाई कहेगा, “सर, आपके बाल बढ़ गए होंगे!”

मुझे तो डर है की 60 की उम्र आते आते अर्थी वाला भी ये न कह दे कि,

“समय और बच्चों का आजकल कोई भरोसा नहीं है

अंतिम यात्रा के लिए एक सुन्दर-सी अर्थी बुक करवा लीजिये"

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*✈️ पायलट बनने के सपनों को मिली उड़ान* *शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परदा के विद्यार्थियों का CHIMES AVIATON ACADEMY का औद्योगिक भ्रमण*

*🏭 व्यावसायिक शिक्षा के तहत विद्यार्थियों ने लिया डेनिम कपड़ा निर्माण का प्रत्यक्ष अनुभव*

*गंदगी का साम्राज्य स्वच्छ भारत मिशन को चुनौती देता&5 सांदीपनि विद्यालय मल्हारगढ़*

🔥*कानून का शिकंजा* 🔥ड्रग_फैक्ट्री के सरगना कुख्यात तस्कर दिलावर खान पर 3 और FIR दर्ज: पुलिस ने लगाया पीडितों के लिए शिविर तो निकलकर आए पीडित* *जमीनों के इतने दस्तावेज मिले कि तीन बोरे भर गए*

*फौजी के सेवानिवृत होने नगर आगमन पर नगर वासियों ने किया भव्य स्वागत*

*प्राकृतिक आपदा की घड़ी मे सरकार व प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है* *ओलावृष्‍टी से प्रभावित गांवों में फसलों के नुकसानी का सर्वे कार्य प्रारंभ*

🚨🚨 *नाबालिग पुत्री के साथ कु-कृत्य करने वाला आरोपी सुवासरा पुलिस की गिरफ्त मे*🚨🚨🚨🚨🚨🚨

🔥पक्षपात नहीं तो क्या🔥 कुएं में कूद कर जान बचाने वाले परिवार को मिला सम्मान🔥🔥 पर उसका क्या🔥।

*देवरी खवासा में जन अभियान परिषद का कार्यक्रम सम्पन्न*

*ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति ग्रह (भील धर्मशाला) पर ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया*