*शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार:कार से दो लाख रुपए की अंग्रेजी शराब बरामद*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 


प्रतापगढ़ में पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 35 पेटी अंग्रेजी शराब की जब्त की है। इस मामले में पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर तस्करी के काम में ली जा रही कार को भी जब्त कर लिया है। बरामद शराब की कीमत दो लाख रुपए बताई जा रही है।

देवगढ़ थाना अधिकारी निर्भय सिंह ने बताया कि जिले में एसपी लक्ष्मण दास के निर्देशन में शराब तस्करी को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस टीम गश्त करती हुई पूंगा तालाब चौकी पहुंची थी और यहां पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान प्रतापगढ़ की ओर से एक कार आती हुई दिखाई दी, जिसको रोक कर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें अंग्रेजी शराब की 35 पेटियां रखी हुई थी ।इसके विषय में कार में सवार युवक कोई जवाब नहीं दे पाया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम धरियावद निवासी राहुल कलाल बताया। शराब परिवहन के कोई वैध दस्तावेज नहीं होने से पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर शराब और तस्करी के काम में ली जा रही कार को जप्त कर लिया। इस मामले में गिरफ्तार राहुल कलाल से पूछताछ की जा रही है। बरामद शराब की कीमत 2 लाख रुपए बताई जा रही 

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*