*इंदौर खजराना इलाके में लूटपाट कर रही सना गैंग:अकेले में बुलाती है, पीछे से आते हैं दो साथी, और फिर शुरू होता है लूट का खेल*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 
इंदौर के खजराना में नशे के लिये लोगों को लूटने वाली सना की गैंग सक्रिय है। पुलिस इस गैंग को तलाश रही है। बीते दो दिनों में इस गैंग ने पांच से ज्यादा वारदातें की हैं। इसमें पुलिस ने रंगदारी और लूट के दो मामलों में एफआईआर दर्ज की है। दो मामलों में पुलिस ने लिखित में शिकायत ली है। आरोप है कि यह गैंग रेप और छेड़छाड़ में फंसाने की धमकी देकर लोगों को फंसाती है। खजराना इलाके में नूर मोहम्मद, सना रानी और भय्यू नाम के बदमाश एक के बाद एक वारदातें कर रहे हैं। सना यहां लोगों को इशारा कर अकेले में बुलाती है। इसके बाद साथी नूर मोहम्मद और भय्यू आकर मारपीट करते हैं। फिर रेप और छेड़छाड़ के केस में उलझाने की धमकी देकर रुपए और मोबाइल छिनकर भाग जाते हैं। पुलिस अफसरों से मिली जानकारी के मुताबिक अभी आरोपियों पर दो एफआईआर दर्ज हुई है। ई रिक्शा ड्रायवर किरण मैनानी निवासी इदरीस नगर ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात वह मूसाखेड़ी जाने के लिये पैदल निकला था। खजराना के रोबोट चौराहे पर ऑटो का इंतजार कर रहा था। तभी सना और नूर मोहम्मद और भय्यू वहां आए। आरोपियों ने मारपीट की और मोबाइल और रुपए छिनकर भाग गए। हालांकि पुलिस ने मामले में रंगदारी और मोबाइल गिर जाने को लेकर केस दर्ज किया है। वहीं आरोपियों ने शनिवार रात को पेशे से मैकेनिक अकील हसन निवासी हीना पैलेस कॉलोनी के साथ वारदात की है। अकील ने बताया कि वह पैदल घर की तरफ जा रहे थे। जाकिर होटल के यहां सना और उसके साथी आए और जेब में हाथ डालकर मोबाइल और रुपए निकालकर भाग गए। जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने इलाके में दो और वारदात की हैं। लेकिन पुलिस ने पीड़ित पक्ष से आवेदन लेकर अपने पास रख लिये हैं। बताया जाता है कि आरोपियों को पकड़ने क बाद जब माल की जब्ती होगी तो उन पर मामलों में एफआईआर की जाएगी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*