*पेट्रोल पम्प मैनेजर से लूट के मामले मे पांच आरोपी गिरफतार।*लुटेरे जावद निंबाहेड़ा क्षेत्र से* *मैनेजर की आँखों में मिर्ची डाल पिस्टल दिखाकर ढाई लाख रूपये से अधिक की लूट की।*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 


चित्तौड़गढ़, 19 मई। पांच माह पहले निम्बाहेड़ा से नायरा पेट्रोल पम्प के मैनेजर की आंखों में मिर्ची डाल पिस्टल दिखाकर 02 लाख 70 हजार रुपये की लूट के मामले में कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने युवा उम्र के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पांचों आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल हैं। वारदात में पेट्रोल पम्प का एक कर्मी भी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक  सुधीर जोशी ने बताया कि गत 07 दिसम्बर को नीमच हाईवे स्थित नायरा कंपनी के धेनु कृपा फिलिंग स्टेशन के मैनेजर निम्बाहेड़ा निवासी मनीष कुमार शारदा पेट्रोल पम्प का डेली कलेक्शन 2 लाख 35 हजार रूपये हेण्ड बेंग में रख हेण्ड बेग को मोटर साईकिल के हेण्डल में लटका कर शाम के समय घर के लिये निकला था। रास्ते में अशोक वाटिका अम्बानगर खाल के पास एक मोटर साईकिल पर सवार तीन व्यक्ति मुँह पर सफेद गम्छा पर बाधे हुये आये। जिन्होंने उसे रोक अचानक सामने आकर उसकी आँखों में मिर्ची डाली जिससे उसकी गाडी अन बेलेन्स होकर खाल पर बनी रेलिंग से टकरा गई। तीनों आरोपियों द्वारा मोटर साईकिल की चाबी छिन ली ओर बेग में रखे दो लाख 35 हजार रूपयो को छिन लिया व उसके साथ थप्पडों से मारपीट कर उसके सीर पर पिस्टल तान कर वन प्लस कम्पनी का एक मोबाईल व उसकी जेब में रखे सेलेरी के 25 हजार रूपये भी छिन कर भाग गए थे।  घटना की गंभीरता के मद्देनजर एएसपी परबत सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा पु.नि.  द्वारा जांच अधिकारी एएसआई प्रहलाद सिंह मय जाब्ता हैडकानिस्टेबल हरविद्र सिंह, कानिस्टेबल अमित कुमार, हेमन्त, विजय सिंह, रतनसिंह, रामनिवास की टीम गठित की गई। जिन्होने मामले में आरोपियों की तलाश की। कस्बा निम्बाहेडा में लगे सी.सी.टी.वी कैमरो के नियन्त्रण कक्ष कस्बा पुलिस चौकी निम्बाहेडा पर फुटेज देखे गये तो घटना में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लूटे गये रूपयों की तलाश व आसूचना संकलन से आरोपियों की तलाश की जा रही थी। प्रकरण से संबंधित घटना कारीत करने वाले बदमाशों मादीया खेडी थाना कोतवाली निम्बाहेडा निवासी 21 वर्षीय कन्हैयालाल उर्फ राकेश पुत्र उंकारलाल नायक,  मध्यप्रदेश के नीमच जिले के सरवानिया मसानी थाना जावद निवासी 20 वर्षीय विशाल पुत्र ओमप्रकाश वारठ व बांगेडा मामादेव थाना कोतवाली निम्बाहेडा निवासी 22 वर्षीय दिनेश उर्फ दिलखुश उर्फ दिल्ला पुत्र बाबुलाल मीणा को गिरफ्तार किया जिन्होंने पुलिस पुछताछ में थाना निम्बाहेडा की घटना करना कबुल किया, जिसमे उनके साथ चन्द्रप्रकाश रावल व मानमल मेघवाल का शरीक होना बताया। जिस पर आरोपी वागंरेडा मामादेव थाना कोतवाली निम्बाहेडा निवासी 20 वर्षीय चन्द्रप्रकाश पुत्र पन्नालाल रावल व 25 वर्षीय मानमल पुत्र शान्तीलाल मेघवाल को गिरफतार किया गया। 
     पुलिस पुछताछ पर मानमल मेघवाल ने बताया कि वह नायरा पेट्रोल पम्प पर ही काम करता हैं। उसी ने उसके मैनेजर मनीष कुमार शारदा द्वारा नायरा पेट्रोल पम्म से हमेशा की तरफ रूपये क्लेशन करके ले जाने की सुचना अपने साथी चन्द्र प्रकाश, कन्हैयालाल, विशाल व दिनेश उर्फ दिलखुश मीणा को दी थी। जिन्होंने सुनियोजित तरिके से रेकी कर मोबाईल फोन की सुचना के आधार पर लूट की वारदात का इन्जाम दिया था।  पांचों आरोपियों को पीसी रिमाण्ड हेतु न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त की गई मोटर साईकिल को जब्त किया गया। जिनसे और भी लूट जैसी संबंधी घटनों का खुलासा होने की संभावना है। पाँचों आरोपी गिरफतार हो पीसी रिमाण्ड पर चल रहे है। जिनसे लूटे गये रूपये की बरामदगी के संबंध में विस्तृत अनुसंधान जारी है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*

*//कुपोषण मुक्त नीमच का संकल्प://* *अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान तहत जन सहयोग से सक्षम आंगनबाड़ी बनाएं _ चंद्रा* *जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश* *सैम-मैम बच्चों का चिन्हांकन, हॉट स्पॉट आंगनवाड़ी पर विशेष फोकस*

*निर्माणाधीन फोरलेन मौत के कुएँ के समान - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल *न संकेतक न कोई अवरोधक और न कोई दुर्घटना की चिंता*