*बुर्का पहन शादी करने पहुंची हिंदी लडक़ी, वकीलो ने विरोध कर पुलिस को दी सूचना भोपाल से लापता थी, रीवा में मिली*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

रीवा । सोमवार को रीवा में उस समय तनाव की स्थित निर्मित हो गई जब एक हिंदू लडक़ी शादी करने के लिये बुर्का पहन कर रीवा न्यायालय पहुंची. भोपाल से लापता हुई लडक़ी दूसरे धर्म के प्रेमी के साथ शादी करने न्यायालय पहुंची थी. दोनो के नाम देखने के बाद कुछ अधिवक्ताओं ने इसका विरोध किया और पुलिस को सूचना दे दी. उधर इसकी भनक लगते ही हिंदू संगठन के लोग भी पहुंच गये और विरोध शुरू कर दिया.
जानकारी के मुताबिक भोपाल के रहने वाले युवक-युवती का प्यार इस कदर बढ़ा की दोनो शादी के बंधन में बंधने के लिये सामाजिक बंधन को तोड़ते हुए शादी करने का फैसला किया. शादी के लिये युवती के परिजन राजी नही हुए तो दोनो ने भाग कर शादी करने का फैसला किया. पुलिस के मुताबिक युवक मुस्लिम समाज का है लडक़ी हिंदू समाज के ब्राम्हण समाज की है. जिस लिये परिजन शादी के लिये राजी नही हुए. दोनो शादी के लिये कोर्ट पहुंचे और कोर्ट मैरिज के पेपर तैयार करवाने लगे. जब दोनो ने अपना नाम बताया तो अधिवक्ताओं ने शादी का विरोध करते हुए इस मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की. आनन-फानन पुलिस पहुंची, पुलिस के आने के पहले ही युवक मौके से फरार हो गया. मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनो ने विरोध जताया और आरोप लगाते हुए कहा कि यह पूरा मामला लव जिहाद से जुड़ा है. इसकी पूरी जांच होनी चाहिये और आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाय.
*हल्फनामा बनवाते समय खुली पोल*
जानकारी के मुताबिक युवक एवं युवती पिछले चार महीने से घर से गायब है और रीवा कोर्ट मैरिज करने पहुंचे थे. जब वह न्यायालय में हल्फनामा बनवा रहे थे तभी दोनो के नाम सामने आये और जब अधिवक्ताओं को मालूम पड़ा कि दोनो अलग-अलग धर्म से है उसके बाद ही पोल खुली और मामला तूल पकड़ लिया. पुलिस के साथ हिंदू संगठन के लोग पहुंचे और युवती को समझाइशदी.
*भोपाल में दर्ज है गुमसुदगी की रिपोर्ट:* सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि लडक़ी की गुमसुदगी की रिपोर्ट भोपाल में पहले से दर्ज है. भोपाल पुलिस को सूचना दे दी गई है, जहां से टीम रवाना हो चुकी है. युवती को रीवा से भोपाल लेकर जायेगी. युवती को महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में वन स्टाप सेंटर में रखा गया है. जहां युवती से पूंछताछ की जा रही है, आगे की कार्यवाही भोपाल पुलिस करेगी. दरअसल यह मामला भोपाल में दर्ज है.

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*