*सहकारी समितियों में किसानों के फसली ऋण की सीमा प्रति हेक्टेयर 1:50 लाख रुपये की जावे--- श्री गुर्जर*

जन जागृति संगम 
9302003334 

मन्दसौर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महामंत्री महेन्द्र सिंह गुर्जर ने मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि    अधिकांश किसान सहकारी समितियों के माध्यम से फसली ऋण लेकर फसल उत्पादन का कार्य करते हैं। लेकिन लगातार खाद,बीज,डीजल,दवाइयों,कृषि यंत्रों,मजदूरी बढ़ने सहित अन्य फसलों पर लागत राशि बढ़ने के कारण किसानों को मिलने वाला फसल ऋण से खेती को लाभ का धंधा बनाने में किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
श्री गुर्जर ने कहा कि वर्तमान समय में किसानों को फसल ऋण खाद बीज ओर नगद मिलाकर कुल 54 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर ऋण दिया जाता है जिससे किसानों को खेती करने में आर्थिक कठिनाईयो का सामना करना पड़ता है।
श्री गुर्जर ने कहा कि पिछले कई वर्षों से किसानों की फसल ऋण सीमा (लोन लिमिट) नही बढ़ाने के कारण किसान इसी लोन लिमिट पर फसल कर्ज लेने पर मजबूर हो रहे हैं। जिसके कारण किसानों को बाजार से अधिक ब्याज दरों पर ऋण लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
श्री गुर्जर ने कहा कि वर्तमान समय में फसलों की लागत राशि के हिसाब से किसानों को 1लाख 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से खरीब और रबी का फसल ऋण साख सीमा की जावे ताकि किसानों को खेती करने के लिए प्रयाप्त ऋण मिल सके।
श्री गुर्जर ने कहा वर्तमान खरीब सीजन में जिन किसानों ने फसली ऋण लिया है उनको भी नवीन फसल ऋण सिमा बढ़ाकर किसानों को लाभ दिया जावे। 
श्री गुर्जर ने कहा कि राष्ट्रीयकृत बैंकों से किसानों को फसली ऋण किसान क्रेडिट कार्ड 2 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से दिया जाता है।
श्री गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार ने 2022 में किसानों की आय को दोगुना करने का वादा किया था लेकिन आज तक किसानों की आय जस की तस बनी हुई है। 
ऐसी विषम परिस्थितियों में किसान खेती को कैसे लाभ का धंधा बना सकते हैं।
श्री गुर्जर ने फसल ऋण साख सीमा बढ़ाने के सम्बध में अपेक्स बैंक महाप्रबंधक भोपाल, प्रदेश की अग्रणी लीड बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, जिला कलेक्टर मन्दसौर,
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मन्दसौर महाप्रबंधक से भी  किसानों के हित में फसल ऋण बढ़ाने के लिए अनुरोध किया।

महेन्द्र सिंह गुर्जर
पूर्व महामंत्री
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु