*कलेक्टर हो तो ऐसा..! प्राइवेट स्कूल ने मनमानी की तो कचरे की गाड़ी में भरकर ले आए 2 लाख का सामान*

जन जागृति संगम 
9302003334 

*सीहोर:-* कलेक्टर वह नहीं होता जो कागजी आदेश निकालकर भूल जाए... कलेक्टर वह है जो जमीनी अमल कराना भी जानता हो..! ऐसे ही जमीनी कलेक्टर सीहोर के सामने आए हैं... दरअसल, जिले के कलेक्टर प्रवीण सिंह अढायच के पास शिकायत पहुंची थी कि यहां का एक निजी और प्रसिद्धी प्राप्त स्कूल छात्र-छात्राओं को एक ही दुकान से पुस्तकें खरीदने का तो दबाव बना ही रहा है, साथ ही मनमाने तरीके से फीस वृद्धि भी की जा रही है... जब कलेक्टर प्रवीण सिंह ने मामले की पड़ताल की तो शिकायत सही पाई गई और उन्होंने स्कूल पर 2 लाख रुपए का जुर्माना ठोंक दिया और सात दिन के अंदर यह राशि जमा करने के निर्देश भी दिए.... लेकिन स्कूल ने कलेक्टर के आदेश को भी गंभीरता से नहीं लिया और राशि जमा नहीं की... यह देख कलेक्टर ''सिंह इज किंग'' में तब्दील हो गए और झल्लाकर पूरी प्रशासनिक टीम के साथ शिक्षा विभाग, राजस्व अमला सहित तहसीलदार वगैरह को स्कूल भेज दिया और कहा कि अगर स्कूल राशि जमा नहीं करता है तो स्कूल से पूरे 2 लाख रुपए की सामग्री जब्त कर ली जाए... टीम ने भी ऐसा ही किया... मजे की बात यह है कि स्कूल से जो कम्प्यूटर आदि सामान जब्त किया उसे नगर पालिका के कचरा वाहन में भरकर लाया गया, जो कि चर्चा का विषय बन गया और हर आमजन यही कह रहा है - ''कलेक्टर को तो ऐसा..!!''

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु