*चाकूबाजी के चश्मदीद 2 बच्चों को मारकर तालाब में फेंका:हमले में घायल का बदमाशों पर आरोप; पुलिस बोली- नहाते समय डूब:::!!!*

जन जागृति संगम 
9302003334 

मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो बदमाशों ने मजदूर को घेरकर उसकी पीठ पर ताबड़तोड़ चाकू मारे। घटना देवरी गांव में शुक्रवार रात 11 बजे की है। मजदूर का आरोप है कि दो बच्चों ने घटना देख ली, इस वजह से बदमाशों ने उनकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिए।

घायल मजदूर को रात में जबलपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया। रात में ही दोनों बच्चों को भी मेडिकल कॉलेज लाया गया। उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तिलवारा थाने की पुलिस का कहना है कि मजदूर के बयान सही नहीं हैं। बच्चे नहाते समय तालाब में डूबे हैं।

बदमाशों ने मजदूर की पीठ पर चाकू से कई घाव किए हैं।
*पुराने विवाद में घेरकर चाकू से हमला*
देवरी गांव में रहने वाले टावल सिंह ने बताया कि वह गुटखा लेने दुकान जा रहा था। गांव के ही नीरज राय और आकाश पटेल ने रोका और पुराने विवाद में गाली-गलौज करने लगे। इतने में आकश ने हाथ पकड़ लिए, नीरज ने चाकू से पीठ पर वार किए।

प्रतीक सिंह ठाकुर (11) और आसमान भूमिया (10) ने देख लिया तो बदमाश बोले कि इन्हें भी मारेंगे। उन्हें तालाब में फेंक दिया। टावल की पत्नी पुष्पा बाई ने बताया कि प्रतीक उनके रिश्तेदार का बेटा था। पुष्पा का कहना है कि दोनों बदमाशों ने पहले भी पति पर हमला किया था। इसकी शिकायत तिलवारा थाने में की थी।

बच्चों को भी शुक्रवार रात मेडिकल कॉलेज लाया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
*पुलिस बोली- बच्चे भैंस चराने तालाब पर गए थे*
तिलवारा थाने के एसआई अभिषेक कुमार का कहना है कि दोनों घटना देवरी गांव में हुई है, यह सच है, लेकिन घटना अलग-अलग हैं। जिन दो बच्चों की मौत हुई है, वे भैंस चराने के लिए गांव से लगे तालाब पर गए थे। वहां नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूब गए। टावल सिंह की नीरज और आकाश से पुरानी रंजिश है। यही वजह है कि वह अपने साथ हुई घटना को बच्चों की मौत से जोड़ रहा है।
बच्चों की मौत डूबने से हुई, चोट के निशान नहीं दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर अभिषेक ने बताया कि बच्चों की मौत डूबने से ही हुई है। शरीर पर किसी तरह चोट के निशान नहीं मिले। हालांकि, यह पुलिस जांच का विषय है कि बच्चे खुद डूबे या फिर उन्हें पानी में फेंका गया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*