*शराब और नशीली दवाओं के सेवन से हर साल 30 लाख से ज्यादा मौतें, पुरुषों की संख्या ज्यादा : WHOरिपोर्ट से पता चलता है कि दुनिया भर में अनुमानित 400 मिलियन लोग शराब और नशीली दवाओं के सेवन से होने वाले डिसऑर्डर से पीड़ित हैं. इसमें से 209 मिलियन लोग शराब पर निर्भरता के साथ जी रहे थे.*

जन जागृति संगम 
9302003334 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि हर साल 2.6 मिलियन मौतें शराब के सेवन के कारण होती हैं, जो कुल मौतों का 4.7 प्रतिशत है और 0.6 मिलियन मौतें साइकोएक्टिव ड्रग के सेवन के कारण होती हैं. शराब के सेवन से 2 मिलियन और ड्रग के सेवन से 0.4 मिलियन मौतें पुरुषों में होती हैं. शराब और मादक पेय के सेवन से होने वाले विकारों के इलाज पर डब्ल्यूएचओ की वैश्विक स्थिति रिपोर्ट, शराब और नशीली दवाओं के सेवन के सार्वजनिक स्वास्थ्य पर प्रभाव और दुनिया भर में शराब के सेवन और मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाले डिसऑर्डर के इलाज की स्थिति पर 2019 के आंकड़ों के आधार पर एक व्यापक अपडेट प्रदान करती है.रिपोर्ट से पता चलता है कि दुनिया भर में अनुमानित 400 मिलियन लोग शराब और नशीली दवाओं के सेवन से होने वाले डिसऑर्डर से पीड़ित हैं. इसमें से 209 मिलियन लोग शराब पर निर्भरता के साथ जी रहे थे.मादक पेय का सेवन व्यक्तिगत स्वास्थ्य को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है, जिससे पुरानी बीमारियों, मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों का जोखिम बढ़ता है और दुखद रूप से हर साल लाखों लोगों की मृत्यु होती है, जिन्हें रोका जा सकता है. यह परिवारों और समुदायों पर भारी बोझ डालता है, दुर्घटनाओं, चोटों और हिंसा के जोखिम को बढ़ाता है," डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने कहा, "एक हेल्दी, ज्यादा न्यायसंगत समाज बनाने के लिए, हमें तत्काल साहसिक कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए जो शराब के सेवन के नकारात्मक स्वास्थ्य और सामाजिक परिणामों को कम करते हैं और मादक द्रव्यों के सेवन संबंधी विकारों के लिए उपचार को सुलभ और किफायती बनाते हैं." रिपोर्ट में शराब और नशीली दवाओं की खपत को कम करके और मादक द्रव्यों के सेवन संबंधी विकारों के लिए क्वालिटी ट्रीटमेंट तक पहुंच में सुधार करके 2030 तक सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) लक्ष्य 3.5 को प्राप्त करने की दिशा में वैश्विक स्तर पर कार्रवाई में तेजी लाने की तत्काल जरूरत पर प्रकाश डाला गया है.

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु