*डेढ़ करोड़ रुपये करीब कीमत का अवैध डोडाचूरा जब्त।* *बस्सी थाना पुलिस की अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही।* *पीकअप से 987 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त, एस्कॉर्ट करता बाईक चालक गिरफ्तार।*

जन जागृति संगम 
9302003334 


चित्तौड़गढ़, 29 जून। जिले की बस्सी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए शनिवार को बस्सी थाना क्षेत्र के मायरा घाटा में नाकाबंदी के दौरान एक पीकअप में 49 कट्टों मे भरा 987 किलो 600 ग्राम अफिम डोडाचुरा जब्त किया हैं। पीकअप की एस्कोर्टिंग करते एक बाईक चालक को गिरफ्तार कर बाईक भी जब्त की हैं। जिला पुलिस अधीक्षक  सुधीर जोशी ने बताया कि जिले के समस्त थानाधिकारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम मे एएसपी चित्तौड़गढ़ परबत सिह के निर्देशन व डीएसपी ग्रामीण चितौडगढ शिवप्रकाश टेलर के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी बस्सी जयेश पाटीदार उ.नि.  मय जाप्ता हैडकानि. विक्रम सिह, कानि. अनिल, नारायण लाल, रामनिवास द्वारा शनिवार को बस्सी कस्बा में गश्त करते हुए मायरा घाटा पहुच नाकाबंन्दी की जा रही थी।  इसी दौराने मायरा घाटा की तरफ से एक स्पलेण्डर मोटरसाईकिल आती हुई दिखाई दी, जो वर्दीधारी पुलिस कर्मियों को नाकाबन्दी करता हुआ देखकर फोन से बात करता हुवा नजर आने से उसको पास आने पर मन एसएचओ मय जाप्ता ने बावर्दी टॉर्च की लाईट का ईशारा कर रूकवाया। उक्त मोटरसाईकिल चालक से इतनी रात को निकलने का कारण पुछा तो घबराकर व हडबडा कर बताया कि गांगा जी का खेडा निवासी हेमजी जाट ने उनकी पीकअप की एस्कोर्ट कर लाने के लिए भेजा, जिसको वह एस्कोर्ट कर लेकर आ रहा था जो उसके पीछे पीछे आ रही है। इसी दौरान मायरा घाटा की तरफ से एक पिकअप आती नजर आई, जिसका चालक घुमाव पर घुमते ही थानाधिकारी व पुलिस जाप्ता को नाकाबन्दी करता हुआ एवं मोटरसाईकिल चालक को रूकवाया हुआ देखकर नाकाबन्दी स्थल से कुछ दुरी पहले पिकअप को घुमाव पर ही छोडकर पीकअप से निकल कर सामने की ओर जंगल में भाग गया । डोडाचूरा से भरी पीकअप को डिटेन कर थाने पर लाकर पिकअप से डोडा चुरा उतारकर तौल किया तो 49 कटटो मे कुल वजन 987 किलो 600 ग्राम अफिम डोडाचुरा पाया गया । कार्यवाही में एस्कोर्ट कर रहे बाईक सवार आरोपी धाकड मौहल्ला सेती थाना सदर चितौडगढ निवासी राहुल पुत्र नानालाल धाकड को गिरफ्तार कर अवैध डोडाचूरा, पीकअप व मोटर साईकिल को जब्त किया गया है। मामले में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में बस्सी थाने के कानि. नारायण लाल व अनिल कुमार की विशेष भुमिका रही।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*