*इंदौर; मां-बाप ने ही करा दी नाबालिग बेटी की शादी:झूठ पकड़ाया तो माफी मांगने लगी मां; अब सरकारी संरक्षण में रहेगी लड़की:::!!*

जन जागृति संगम 
9302003334 

*मध्य प्रदेश के इंदौर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है जिसमें नाबालिग बेटी ने सुसाइड करने की धमकी दी तो माता-पिता ने ही प्रेमी के साथ गुपचुप तरीके से शादी करा दी। बाद में मां ने ही बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जब बेटी को प्रेमी के पास से बरामद कर माता-पिता को सौंपा तो उन्होंने बेटी को वापस उसके प्रेमी के पास भेज दिया। इधर, मां ने महिला एवं बाल विकास को पुलिस द्वारा बिना मेडिकल कराए बेटी को सौंपने और उसकी सुपुर्दगी को लेकर शिकायत कर दी। जांच में जब मां की पोल खुली तो वह अधिकारियों से माफी मांगते हुए समझौते की बात करने लगी।
अब बाल विवाह कराने के मामले में मां और दूल्हे के परिवार सहित कुल 7 लोगों पर केस दर्ज किया है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के सामने ऑनलाइन सुनवाई में बेटी के बयान के बाद 16 साल की बेटी बालिग होने तक बाल कल्याण समिति के संरक्षण में रहेगी। जानिए क्या है पूरा मामला...
*लड़की ने पुलिस को बताया, माता-पिता ने ही कराई शादी*
17 जून को मां ने चाइल्ड लाइन में शिकायत की थी। कहा था कि लड़की को युवक ले गया है। पुलिस लड़की को ढूंढकर लाई, लेकिन बिना मेडिकल के ही आरोपी युवक के सुपुर्द कर दिया। जांच में खुलासा हुआ कि पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज किए थे और माता-पिता को सौंपा था।

महिला बाल विकास अधिकारियों को लड़की ने बताया कि उसे माता-पिता ने ही आशीर्वाद देकर लड़के के साथ रवाना किया। इस पर माता-पिता ने कहा कि लड़की आत्महत्या करने की धमकी दे रही थी, इसलिए मजबूरी में लड़के के साथ पहुंचाना पड़ा। हमने मना कर दिया था कि शादी अभी नहीं करेंगे। लड़के की उम्र भी 18 साल 10 महीने है। लड़का मकान निर्माण का काम करता है। उसने 10वीं तक पढ़ाई की है। लड़की 9वीं पास है। पड़ोसी होने की वजह से दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। 18 जून को रिश्तेदारों की मौजूदगी में दोनों की घर में शादी हुई।
*लड़की के घर में दादी और मौसी सहित एक छोटा भाई*
लड़की का शुक्रवार को मेडिकल भी हो गया। कोर्ट में 164 के बयान हो गए। सीडब्ल्यूसी के सामने ऑनलाइन सुनवाई भी हुई। लड़की के घर में दादी मौसी है और एक छोटा भाई है। सीडब्ल्यूसी ने लड़की को बालिग होने तक अपने संरक्षण में ले लिया है। 18 साल की उम्र तक अब लड़की सीडब्ल्यूसी के संरक्षण में रहेगी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु