*घर के सामने से गाड़ी हटाने को कहा, तो पड़ोसी ने जमकर पीटा... इससे आहत महिला ने कर ली खुदकुशी*

जन जागृति संगम 
9302003334 

इंदौर के एरोड्रम इलाके में एक महिला लगाकर खुदकुशी कर ली। पड़ोसी ने उससे गाड़ी हटाने के विवाद में जमकर मारपीट की थी। पड़ोसी अर्धनग्न ही विवाद करने आया था। इस दौरान उसने जातिसूचक शब्द भी कहे। महिला इस घटना के बाद से बहुत दुखी थी और उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
महिला अपने पति से अलग रहती थी।
परेशान करता था पड़ोसी का परिवार।
 *पड़ोसी ने जातिसूचक शब्द भी कहे थे।* 
इंदौर। इंदौर में पड़ोसी द्वारा पिटाई किए जाने से आहत महिला द्वारा खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है। पड़ोसी महिला के घर के सामने बार-बार गाड़ी खड़ी कर देता था। जब उसने हटाने के लिए कहा तो मारपीट कर दी और जातिसूचक शब्द भी कहे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एरोड्रम थाना क्षेत्र में गुरुवार रात पड़ोसी से गाड़ी हटाने की बात पर हुए विवाद के कारण 43 वर्षीय मनीषा पत्नी जगदीश ने फांसी लगाकर जान दे दी। स्वजन का आरोप है कि पड़ोसी दंपती ने विवाद के दौरान महिला के मारपीट की थी। 
पड़ोसी अर्धनग्न ही बाहर आया था, साथ ही जातिसूचक शब्द भी कहे थे। इस कारण आहत होकर महिला ने यह कदम उठाया है। मामले में जांच के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और अनुसूचित जाति अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।
 *आए दिन प्रताड़‍ित करता था पड़ोसी का परिवार*
महिला के भाई अंकित ने पुलिस को बताया कि बहन ने पहले भी बताया था कि पड़ोसियों द्वारा जातिगत रूप से अपमानित किया जाता था। जांच के दौरान सुसाइट नोट भी मिला है, जिसमें मृत्यु का जिम्मेदार जयप्रकाश, पूजा, कृष्णा और हुकुमचंद बामनिया को बताया है। वह आए दिन उसे प्रताड़ित करते थे।
 *सुसाइड नोट में पति से अलग रहने की बात लिखी* 
महिला ने सुसाइड नोट में पति के किसी अन्य महिला से संबंध भी बताए हैं, जिसके चलते वह लंबे समय से अलग भी रह रही थी। स्वजन विवेक चौहान ने बताया कि रात को हमें सूचना मिली थी कि मनीषा की पड़ोसी से लड़ाई हो गई है। इसके बाद मामा सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। पड़ोसी मनीषा के घर के बाहर ही गाड़ी खड़ी करता था, परेशानी होती थी। कई बार मना भी कर चुके थे। गुरुवार को भी घर के बाहर खड़ी गाड़ी खुद हटाने गई। इस दौरान गाड़ी उनके पैर पर गिर गई।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*

*//कुपोषण मुक्त नीमच का संकल्प://* *अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान तहत जन सहयोग से सक्षम आंगनबाड़ी बनाएं _ चंद्रा* *जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश* *सैम-मैम बच्चों का चिन्हांकन, हॉट स्पॉट आंगनवाड़ी पर विशेष फोकस*

*निर्माणाधीन फोरलेन मौत के कुएँ के समान - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल *न संकेतक न कोई अवरोधक और न कोई दुर्घटना की चिंता*