*डम.. डम.. डम..’ के सुर में गूंजेगा उज्जैन, 1000 डमरू एक साथ बजाकर बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 


उज्जैन। उज्जैन में श्रावण मास के तीसरे सोमवार (5 अगस्त) को निकलने वाली भगवान महाकाल की तीसरी सवारी में एक साथ 1000 डमरू बजाने का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इसके लिए एक साथ भस्म आरती की धुन पर 15 मिनट तक प्रस्तुति की जाएगी। यह महाआयोजन मोक्षदायिनी शिप्रा के तट पर स्थित रामघाट पर किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर मंगलवार को महाकाल मंदिर समिति की बैठक हुई। इसमें प्रस्तुति का स्वरूप तय किया गया। कार्यक्रम को विश्व स्तरीय बनाने के लिए भस्म रमैया भक्त मंडल की ओर से अन्य वादकों को तीन दिन तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

*5 किमी होगा सवारी मार्ग*
समिति के पदाधिकारियों के अनुसार आयोजन के लिए विशेष डमरू दल महाकाल की तीसरी सवारी में शामिल होगा। देश-विदेश से आने वाले भक्तों को पांच किलोमीटर लंबे सवारी मार्ग पर शिव को प्रिय वाद्यों की मंगल ध्वनि सुनाई देगी। एक जैसी गणवेश में झांझ व डमरू बजाते भक्तों को देखना एक अलग अनुभव होगा।



टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई