*डिवाइडर से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौत:एक गंभीर घायल, रात 10 बजे हो पाई शिनाख्त*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

रतलाम के बरबड़ रोड पर सोमवार शाम सड़क हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक गंभीर घायल हो गया। मृतकों की जेब में पर्स में रखे आधार कार्ड से पहचान हो पाई। रात 10 बजे दोनों के परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। घटना के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है।

एक युवक इस तरह गिरा। इसकी मौके पर मौत हो गई।
एक युवक इस तरह गिरा। इसकी मौके पर मौत हो गई।
घटना शाम 6 बजे के करीब की है। तीन युवक बाइक क्रमांक एमपी 43 जेडई 1794 से डेलनपुर की तरफ से रतलाम की ओर आ रहे थे। रतलाम की सीमा में गंगासागर कॉलोनी के मोड पर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। किसी ने 108 को सूचना दी। तीनों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने दो युवको को मृत घोषित कर दिया। तीसरे की हालात काफी खराब होने पर भर्ती कर वेंटिलेटर पर रखा है। घटना कैसे हुए इस बारे में अभी तक क्लियर नहीं हो पाया है।

घटनास्थल के आसपास रहे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोड पर तेज गति में होने के कारण डिवाइडर से बाइक टकरा गई। तीनों युवक दूर-दूर औंधे मुहं गिर गए। एक युवक तो बीच सड़क पर ही गिरा तो दूसरा डिवाइडर के ऊपर गिरा। तीसरा भी दूर सड़क से नीचे की तरफ फेका गया। अगर किसी वाहन से टक्कर होती तो सामने वाला वाहन भी दुर्घटनाग्रस्कत होता। लेकिन घटनास्थल पर ऐसा कुछ नहीं मिला।

एक युवक सड़क के बीच गिरा।
एक युवक सड़क के बीच गिरा।
थाना औद्योगिक क्षेत्र के एसआई ध्यानसिंह सोलंकी ने बताया कि आधार कार्ड से दोनों मृतकों की शिनाख्त हो पाई। दुर्घटना कैसे हुई इस बारे में जांच की जा रही है।

परिजनों की तलाश में लगे 4 घंटे

घटना के बाद से पुलिस मृतकों व घायल युवक की पहचान के बारे में जुट गई। मृतक युवकों के पेंट की जेब से अलग-अलग पर्स मिले। जिसमें आधार कार्ड व एक का पेन कार्ड मिला।

आधार कार्ड के अनुसार एक युवक का नाम दल्ला (30 ) पिता सरवन निवासी गोपाल गौशाला रतलाम था। दूसरे युवक का नाम विशाल (24) पिता विजय सोनी निवासी मोरगांव पोस्ट हातोद जिला धार का नाम था। इस युवक का पेन कार्ड भी मिला है। तीसरे युवक के जेब से केवल मोबाइल व चार्जर ही मिला। इस कारण इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। रात 9.30 बजे दोनों मृतकों के परिवारों वालों से पुलिस का संपर्क हो पाया।

रतलाम पुलिस ने पहले धार पुलिस से संपर्क किया। पता चला कि विशाल सोनी रतलाम में परिवार के साथ बाजना बस स्टैंड की तरफ रहता है। जानकारी जुटाई तो मृतक विशाल सोनी रतलाम रतलाम के सिलावटों के वास का निवासी निकला। वहीं मृतक दल्ला भी बाजना बस स्टैंड की झोपड़ी में रहने की जानकारी मिली।

रात 10 बजे दोनों मृतकों के परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। तो तीसरे घायल की शिनाख्त अनिल (22) पिता रमेश गाडोलिया निवासी बाजना बस स्टैंड के रुप में हुई। दोनों के शव मेडिकल कॉलेज में रखे हुए है। मंगलवार सुबह पीएम होगा। घायल अनिल मृतक दल्ला का भतीजा है। मृतक विशाल इनके साथ रहता है। तीनों काम से कहीं गए थे।



टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई