*लाड़ली बहनों को एक और बड़ा तोहफा, 250 रुपए और सस्ता सिलेंडर, सीएम मोहन के 3 बड़े ऐलान*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 


भोपाल। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों का रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपये में भरा जाएगा। इसके लिए चुनाव के पूर्व लागू की गई योजना को प्रदेश सरकार जारी रखेगी। इसका निर्णय मंगलवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में लिया जाएगा।

*450 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर*
विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन शिवराज सरकार ने लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों को 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया था। इसमें उज्जवला योजना की हितग्राही भी शामिल थीं, क्योंकि ये सभी लाड़ली बहना योजना में शामिल हैं। योजना को आगे भी जारी रखा जाएगा।

*आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को बीमा लाभ*
वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा। इसमें बीमित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं अथवा सहायिका की किसी भी कारण से मृत्यु होने पर दो लाख रुपये के बीमा का प्रविधान है।

*रक्षाबंधन पर बहनों को तोहफा*
इससे पहले सीएम ने रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त देनें की घोषणा कर चुके हैं। लाड़ली बहना योजना में शामिल महिलाओं को हर माह मिलने वाले 1250 रुपये में 250 रुपये जोड़ा जाएगा। 250 रुपए अतिरिक्त आने से अबकी बार महिलाओं के खाते में 1500 रुपए आएगा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां