*पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर करेंगे विक्रय:प्रशासन आज से एक तिहाई दाम पर बेचेगा श्री चेतन्य टेक्नो स्कूल से जप्त बुक्स व यूनिफॉर्म*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

रतलाम के डेलनपुर स्थित श्री चेतन्य टेक्नो स्कूल से जप्त की गई स्कूल बुक्स व यूनिफॉर्म का विक्रय मंगलवार 30 जुलाई से उत्कृष्ट स्कूल में किया जाएगा। जप्त सामग्री एक तिहाई मूल्य पर बेची जाएगी। प्रशासन द्वारा जप्त की गई बुक्स व युनिफॉर्म का जब आकंलन किया तो सारी सामग्री 1 करोड़ 14 लाख रुपए की पाई गई।

कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में 7 जुलाई को डेलनपुर स्थित श्री चेतन्य टेक्नो स्कूल पर छापेमार कार्रवाई की गई थी। स्कूल परिसर से बड़ी मात्रा में बुक्स व यूनिफॉर्म मिली थी, जो कि विद्यार्थियों को स्कूल परिसर से मनमाने दाम पर बेचे जाने के लिए रखी थी। कलेक्टर ने जांच के बाद स्कूल प्रबंधन पर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। साथ ही स्कूल में अपनी जप्त में रखी बुक्स व यूनिफॉर्म राजसात कर शिक्षा विभाग के अंडर में उत्कृष्ट स्कूल में रखवा दी थी।

कलेक्टर द्वारा जप्त सामग्री के मूल्यांकन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला कोषालय अधिकारी सहित एक मूल्यांकन दल का गठन किया। जिसके द्वारा सामग्री का मूल्य एक करोड़ 14 लाख रुपए अनुमानित रूप से आकलित किया।

उत्कृष्ट स्कूल में बनाया सेल काउंटर

स्कूल से जांच दल द्वारा जप्त 19561 ड्रेस, बेल्ट, मोजे तथा 360 सेट पाठ्य पुस्तक सामग्री को अब प्रथम आओ प्रथम पाओ की तर्ज पर पालकों को एक तिहाई दामों में बेची जाएगी। इसके लिए उत्कृष्ट स्कूल में सेल काउंटर बनाया है जहां सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सामग्री बेची जाएगी।

रतलाम के इतिहास में यह पहला मौका है कि जब किसी प्राइवेट स्कूल पर 2 लाख रुपए का जुर्माना कर किताबे व यूनिफॉर्म जब्त की गई। अब खुद प्रशासन सेल काउंटर लगाकर उन्हे पालकों को कम दामों में बेच रहा है।

कलेक्टर की चेतावनी

कलेक्टर बाथम ने श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया है कि वह अपना ड्रेस कोड नहीं बदले। पालकों को सूचित भी करें कि बच्चों के लिए ड्रेस, पुस्तके एवं अन्य सामग्री एक तिहाई मूल्य पर उत्कृष्ट विद्यालय में लगाए गए सेल काउंटर से खरीदे।



टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*