भाजपा नेता बलवंत महावर के फार्म हाउस पर चल रहा था जुआ, सात आरोपी गिरफ्तार।

जन जागृति संगम 

 


नीमच। नीमच के सिटी पुलिस ने जुआ सट्टा के खिलाफ कार्यवाही करते हुए रविवार को 52 ताश पत्ती के साथ 29 हजार से ज्यादा की नगद राशि जप्त करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

नीमच सिटी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नीमच सिटी रावण रुंडी के आगे जमुनिया बालाजी के पीछे बलवंत महावर के फार्म हाउस पर कुछ लोग ताश पत्ती जुआ खेल कर पैसों की हार जीत कर रहे हैं। इसकी पुलिस को सूचना मिली थी। सिटी पुलिस ने तुरंत मौके पर जाकर दबिश दी तो वहां पर 7 आरोपी जुआ सट्टा खेलते हुए गिरफ्तार हुए।

गिरफ्तार आरोपियों में बताया जा रहा हैं कि महेश चंद्र पिता बद्री प्रसाद शर्मा जाति ब्राह्मण उम्र 50 साल निवासी गांधी नगर, सुनिल पिता मदनलाल जैन उम्र 52 साल निवासी विकास नगर, अभिषेक पिता बंशीलाल माहेश्वरी उम्र 34 साल निवासी सरवानिया महाराज, अर्जुन पिता राणा धनगर 30 साल निवासी घोटा पिपल्या, भरत पिता पूनमचंद राठौर उम्र 38 साल निवासी सरवानिया महाराज, कैलाश पिता लालुराम केसरिया जाति धनगर उम्र 40 साल निवासी पिपल्या घोटा, बलवंत पिता अंबालाल महावर जाति माली उम्र 52 साल निवासी बगीचा नंबर 10 नीमच बताए जा रहे हैं। सिटी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मौके पर 52 ताश पत्ती 29400 नगद राशि भी जप्त करते हुए जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*

*//कुपोषण मुक्त नीमच का संकल्प://* *अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान तहत जन सहयोग से सक्षम आंगनबाड़ी बनाएं _ चंद्रा* *जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश* *सैम-मैम बच्चों का चिन्हांकन, हॉट स्पॉट आंगनवाड़ी पर विशेष फोकस*

*निर्माणाधीन फोरलेन मौत के कुएँ के समान - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल *न संकेतक न कोई अवरोधक और न कोई दुर्घटना की चिंता*