*जयपुर में महिला की गला घोंटकर हत्या का आरोप:पति की मौत के बाद देवर से हुई थी शादी, मंगेतर से बातचीत को लेकर होता था झगड़ा*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

जयपुर में विवाहिता के फंदा लगाकर सुसाइड मामले में नया मोड़ आ गया है। विवाहिता के चचेरे भाई ने पति व सास पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। दरअसल, पति की मौत के बाद विवाहिता की देवर से शादी हुई थी। पूर्व मंगतेर से बातचीत को लेकर पति से विवाहिता का झगड़ा होता था। परिवार की शिकायत पर कोटखावदा थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
SI सुवालाल ने बताया- तूंगा निवासी कृष्ण कुमार (31) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसकी चचेरी बहन कविता गुर्जर (26) की शादी मदनमोहनपुरा निवासी विनोद गुर्जर से हुई थी। कुछ समय पहले कविता के पति विनोद की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। सामाजिक रीति रिवाज से कविता के देवर विकास से उसका नाता करवाकर चुड़ी पहना दी थी। उसके बाद विकास की पत्नी बनकर कविता ससुराल में रहने लगी। इस दौरान विकास की दूसरी लड़की से हुई सगाई को परिवारवालों ने खत्म कर दिया था। परिवार की सहमति से देवर-भोजाई का नाता करवा दिया था।

सुसाइड नहीं गला घोंटकर मारा

विवाहिता कविता के भाई कृष्ण कुमार का आरोप है कि कविता के पत्नी बनने के बाद भी विकास सगाई होने वाली लड़की से कॉन्टैक्ट में था। मोबाइल कॉल पर बातचीत करने के साथ ही दोनों चोरी-छिपे मिलते थे। इस बात को लेकर कविता और विकास का झगड़ा होता रहता था। परिवार क्लेश होने पर भी पति विकास ने पूर्व मंगेतर से बात और मिलना नहीं छोड़ा। विकास गुर्जर और उसकी मां भूली देवी पूर्व मंगेतर लड़की को घर लाना चाहते थे।

22 जुलाई को सुबह करीब 4 बजे रिश्तेदार ने कविता की मौत की सूचना दी। ससुराल पहुंचने पर घरवालों ने फंदा लगाकर कविता के सुसाइड करने का बताया था। पुलिस शिकायत करने से समाज के लोगों ने मना कर दिया। आस-पड़ोसियों से बातचीत में इन बातों का पता चला। मौत से एक-दो दिन पहले भी रात के समय कविता का पति-सास से झगड़ा होना बताया गया। मृतक के पीहर पक्ष का आरोप है कि बेटी कविता ने सुसाइड नहीं किया। पति-सास ने कविता का गला घोंटकर मारा है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई