*होटल में युवक-युवती का विवाद, युवक ने नस काटी:युवती देवास की युवक इंदौर का रहने वाला, दोनों महाकाल सवारी देखने आए थे*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334  

उज्जैन में सुबह इंदौर से आए एक युवक ने होटल में अपनी नस काटकर जान देने की कोशिश की। साथ आई युवती ने युवक पर मारपीट के आरोप लगाए है। शिकायत पर महाकाल थाना पुलिस जांच कर रही है। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


होटल में युवक-युवती का विवाद, युवक ने नस काटी:युवती देवास की युवक इंदौर का रहने वाला, दोनों महाकाल सवारी देखने आए थे

उज्जैन के सरकारी अस्पताल में भर्ती युवक। 
उज्जैन में सुबह इंदौर से आए एक युवक ने होटल में अपनी नस काटकर जान देने की कोशिश की। साथ आई युवती ने युवक पर मारपीट के आरोप लगाए है। शिकायत पर महाकाल थाना पुलिस जांच कर रही है। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सोमवार को हरसिद्धि मंदिर के समीप होटल होरी पैलेस होटल में इंदौर का रहने वाला युवक किशोर पिता हेमराज देवास की नेहा नामक युवती के साथ आकर ठहरा था। दोनों सवारी देखने गए इसके बाद मंगलवार अल सुबह करीब सात बजे नेहा ने होटल के रिसेप्शन में आकर युवक द्वारा मारपीट के आरोप लगाए। होटल के कर्मचारी जब युवक से बातचीत करने पहुंचे तो उसने अंदर से दरवाजा लगा लिया। जिसके बाद किशोर ने अपने हाथ की नस काट ली।

एडिशनल एसपी जयंत राठौर ने बताया कि इंदौर के बिचौली मर्दाना में रहने वाले युवक किशोर ने कमरे में नस काट ली थी जिसके चलते वह खून से लथपथ हो गया था। उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस को कमरे से शराब की फूटी हुई बोतल मिली है जिससे युवक ने अपने हाथ की नस काटी थी।

युवक पहले भी तीन बार नस काट चूका है, युवती पहले से शादी शुदा

पुलिस को ये भी पता चला की युवक मिस्त्री के साथ हेल्परी का काम करता है। वो कई साल से नेहा को जनता है। इससे पहले तीन बार अपने हाथ की नस काट चूका है। नेहा की पहले भी शादी हो चुकी है। इसके बड़ा भी वो किशोर के साथ रह रही थी। कुछ दिन पहले नेहा किसी और से शादी करने वाली थी। दोनों के परिजनों को सूचना दी गई है। युवक का जिला अस्पताल भर्ती किया है।


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*