शहडोल में मुंहबोली मां ने बच्चे के प्राइवेट पार्ट को गर्म लोहे से दागा, उसकी हालत देख रो पड़ी असली मां

जन जागृति संगम 9302003334

शहडोल। शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र में एक 3 साल के बच्चे के साथ क्रूरता करने का मामला सामने आया है। यह घटना चीफ हाउस की है। थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि आरोपित मुंहबोली मां ने मासूम बच्चे को गर्म लोहे के तबे से उसके प्राइवेट पार्ट और हिप को दाग दिया है। घटना के बाद जब बच्चा दर्द से तड़पने लगा, तब पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बच्चे की असली मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद यह मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



देवरानी की बहन के बेटे को लिया था गोद

पुलिस के अनुसार चीफ हाउस के पास रहने वाली गीता कोल ने अपनी देवरानी की बहन रेनू कोल के तीन साल के बेटे को मौखिक तौर पर गोद लिया था। महिला शुरुआती दिनों में बड़े ही प्यार से उसका पालन पोषण करती रही, फिर दो माह के बाद अचानक वह उसको प्रताड़ित करने लगी।


पड़ोसी ने बच्चे की असली मां को लगाया फोन

थाना प्रभारी ने बताया कि जब पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बच्चे की मां रेनू को फोन कर घटना की जानकारी दी, तब वह रीवा से बच्चे को लेने अमलाई आई। जब उसने बच्चे की हालत देखी, तो रोने लगी।


बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया

अमलाई थाना में उसने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। अस्पताल में बच्चे का इलाज जारी है। टीआई शर्मा ने बताया कि पीड़ित मां की शिकायत पर पुलिस ने प्रताड़ित करने वाली मुंह बोली मां गीता के खिलाफ धारा 115(2),118(1), बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई