*तंबाकू की दुकान से मोबाइल और नगदी चुराकर भागे बदमाश:सीसीटीवी में कैद, पुलिस तलाश में जुटी*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

मनासा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चौपड़ गट्टे स्थित तंबाकू की दुकान से तीन अज्ञात बदमाशों ने दिन दहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। जिससे जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज मंगलवार सुबह सामने आया है। वीडियो में आरोपी तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर भागते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, मनासा निवासी प्रकाश चंद्र पिता मदनलाल बाहेती की नगर के बीचोंबीच चोपड़ गट्टे में तम्बाकू की दुकान है। यहां रविवार को तीन अज्ञात बदमाश बाइक सवार होकर दुकान पर आए और समान खरीदने के नाम पर दुकानदार को बातों में उलझा कर दुकान में रखा मोबाइल और करीब ₹700 नगद राशि गल्ले से चुराकर फरार हो गए। जब तक दुकानदार को घटना का पता चला तब तक बदमाश फरार हो चुके थे उनकी काफी तलाश की और इसके बाद पीड़ित ने थाने पर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज।

अब घटना के बाद आरोपियों का बाइक पर सवार होकर फरार होने का एक वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस पहचान कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।



टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*

*//कुपोषण मुक्त नीमच का संकल्प://* *अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान तहत जन सहयोग से सक्षम आंगनबाड़ी बनाएं _ चंद्रा* *जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश* *सैम-मैम बच्चों का चिन्हांकन, हॉट स्पॉट आंगनवाड़ी पर विशेष फोकस*

*निर्माणाधीन फोरलेन मौत के कुएँ के समान - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल *न संकेतक न कोई अवरोधक और न कोई दुर्घटना की चिंता*