*बारिश से शिप्रा नदी उफान पर, कई मंदिर जलमग्न हुए:दो दिन से जारी बारिश से शहर के इलाकों में जल जमाव*

जन जागृति  संगम  9302003334 

उज्जैन में लगातार दो दिन से हो रही बारिश के चलते शिप्रा नदी उफान पर है। जलस्तर बढ़ने से रामघाट सहित अन्य घाटों पर स्थित मंदिर डूब गए , जिससे देश भर से शिप्रा नदी किनारे पूजन करवाने वाले श्रद्धालुओं का काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रामघाट पर कई तीर्थ पुरोहित पंडित पूजन के लिए घाट पर नहीं जा सके। आम लोगो की आवाजाही रामघाट की और रोक दी गई है।

उज्जैन में बीते 48 घंटे से लगातार कभी तेज और कभी रुक-रुक कर हो रही है। सोमवार सुबह शिप्रा नदी का जल स्तर बढ़ने लगा। 8 बजे तक रामघाट पर कई मंदिर डूब की स्थिति में आ गए। हालांकि इस दौरान घाट पर जान जोखिम में डालकर कई लोग डुबकी लगाते हुए दिखाई दिए। एसडीईआरएफ और होमगार्ड सहित पुलिस की टीम श्रद्धालुओं को घाट बाहर निकालने में लगी रही। इसके साथ ही बड़नगर रोड से मिलाने वाले छोटे पुल के ऊपर से शिप्रा का पानी बह रहा था।

वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बीती रात 6 मिमी बारिश दर्ज की गई। वही शहर का न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया।शिप्रा नदी से बड़नगर की और जाने वाला शिप्रा नदी पर बना छोटा पुल डूब गया है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां