*झगड़े के बाद पति ने किया सुसाइड:चाकू से खुद की नस काटी, पत्नी बोली- उस पर भी किया हमला*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 


कोटा l पत्नी से झगडे़ के बाद पति ने खुद के हाथ की नस काट ली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पत्नी का कहना है कि पति उस पर भी हमले की कोशिश की थी। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। हादसा कोटा के रायपुरा इलाके का है।
झगड़े के बाद पति ने किया सुसाइड:चाकू से खुद की नस काटी, पत्नी बोली- उस पर भी किया हमला

कोटा2 घंटे पहले

पत्नी से झगडे़ के बाद पति ने खुद के हाथ की नस काट ली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पत्नी का कहना है कि पति उस पर भी हमले की कोशिश की थी। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। हादसा कोटा के रायपुरा इलाके का है।


मामले के अनुसार रूद्र कॉलोनी में शिवशंकर दास परिवार के साथ रहता था और कृषि उपज मंडी में काम करता था। सोमवार दोपहर वह घर पहुंचा था। उसकी पत्नी लक्ष्मी के अनुसार घर आने के बाद शिवशंकर ने मकान को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद किचन से चाकू लेकर आया और उस पर हमला करने की कोशिश की। इसके बाद खुद के हाथ की नस काट ली। घरवालों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस शिवशंकर को हॉस्पिटल लेकर गई, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

पत्नी पर हमला करने की कोशिश
पत्नी लक्ष्मी ने बताया- झगड़े के दौरान बच्चों को भी अलग कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद वह रसोई में गया और चाकू लेकर आ गया। चाकू से उसने लक्ष्मी पर हमला किया। वार उसके पैर में लगा। लक्ष्मी के अनुसार उसे बीपी की परेशानी है, ऐसे में वह बेहोश हो गई। उसे कुछ देर बाद जब होश आया तो शिवशंकर के हाथ की नस कटी हुई थी और खून फैला हुआ था। उसने तुरंत परिवार के लोगों को फोन कर जानकारी दी। पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद शिवशंकर को अस्पताल पहुंचाया गया।

सुबह घर में बंद कर गया था
लक्ष्मी के अनुसार शिवशंकर शराब पीता था। घर पर भी कम ही रूकता था और बाहर रहता था। सोमवार सुबह वह काम पर गया था। इसके बाद करीब 11-12 बजे आया और झगड़ा किया। गाली गलौज की और दरवाजा बाहर से बंद कर चला गया। लक्ष्मी के अनुसार-इसके बाद उन्होंने शिवशंकर की मां को कॉल किया। उसके बाद वह घर पहुंची और बाहर लगा ताला तोड़ा। इसी बीच शिवशंकर आ गया और फिर झगड़ा करने लगा। कुछ देर बाद उसकी मां वहां से चली गई। इसके बाद शिवशंकर ने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। दोनों बच्चों को अलग कमरे में बंद किया और रसोई से चाकू लाया। खुद की हाथ की नस काट ली।

घरवालों का आरोप
इधर, शिवशंकर के घरवालों का आरोप है कि दोनों के बीच आए दिन झगडे़ होते थे। शिवशंकर के मौसेरे भाई अशोक ने बताया कि दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। उसने लक्ष्मी पर भी आरोप लगाए। फिलहाल पुलिस के अनुसार प्राथमिक तौर पर मामला सुसाइड का लग रहा है। मामले में जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां