*लसूडिया नाथी से गायब 10 माह की बालिका तनु की लाश , कुएं से बरामद*

जन जागृति संगम न्यूज़
 जगदीश  राठौर
 9425490641


रतलाम/रतलाम जिले के जावरा अनु विभाग के अंतर्गत ग्राम कालूखेड़ा पुलिस थाना स्थित लसूडिया नाथी गांव में 17 अगस्त को गांव से गायब 10 माह की बालिका तनु दुर्भाग्य से जीवित नहीं मृत अवस्था में मिली है । 


पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के निर्देशन में पुलिस की 12 टीम में रात और दिन काम कर रही थी । 



अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डॉक्टर शक्ति सिंह चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मी एवं कालूखेड़ा थाना प्रभारी  निरीक्षक नीलम अर्जुन सिंह चोगड़ व पुलिस बल लगातार एक सप्ताह से गुमशुदा बालिका का पता लगाने का भरपूर प्रयास करते रहे । 



पुलिस अधिकारी और जवान भारी बारिश व कीचड़ एवं पानी की पगडंडियों में भी भागते - दौड़ते नजर आए । पुलिस टीम ने अनेक लोगों से जानकारी ली लेकिन पुलिस को बहुत मुश्किल से ठीक है सप्ताह में सफलता प्राप्त हुई । 


पुलिस ने करीब 200 सीसी टीवी फुटेज निकाले इन फुटेज में भी कोई सफलता नहीं मिली । काफी खोजबीन के पश्चात पुलिस ने लसूडिया नथी के जंगल में स्थित एक कुएं से सड़ी हुई लाश शाम 5:30 बजे प्राप्त की। कालूखेड़ा टी आई नीलम अर्जुन सिंह चोगड़ खुद लाश को गोद में लेकर काफी दूर तक उठाकर पुलिस वहां तक लाई । 


इस मामले में सोमवार को दोपहर  रतलाम में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा । इस मामले में पुलिस ने दशरथ जिला रामलाल भील निवासी ग्राम लसूडिया नाथी को उसके ससुराल से गिरफ्तार किया है ।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां