*18 सितंबर से स्कूलों में तिमाही परीक्षा, गणित के दो पेपर, बिना ब्लू प्रिंट के छात्र परेशान*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 
मध्य प्रदेश बोर्ड के सरकारी व निजी स्कूलों में इस साल से नौवीं कक्षा में गणित के दो विकल्प बेसिक व उच्च गणित होंगे। दोनों विकल्पों के प्रश्नपत्रों का स्वरूप कैसा होगा, यह अभी तय नहीं है। हालांकि माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) ने नौवीं से 12वीं तक के सभी विषयों के अंक योजना और पाठ्यक्रम को जारी कर दिया है, लेकिन अभी तक प्रश्नपत्रों का ब्लू प्रिंट तैयार नहीं हुआ है। इससे विद्यार्थी परेशान हैं।इधर, नौवीं से 12वीं तक की तिमाही परीक्षा 18 सितंबर से शुरू होने जा रही है। ऐसे में नौवीं कक्षा के विद्यार्थी असमंजस में हैं कि गणित के दोनों विकल्पों के प्रश्नपत्रों का स्वरूप कैसा होगा? बता दें कि अगले सत्र से 10वीं में भी गणित के दो विकल्प होंगे।

*दोनों विकल्पों का पाठ्यक्रम एक समान*
गणित के शिक्षकों का कहना है कि वे अभी दोनों विकल्पों के विद्यार्थियों के लिए पाठ्यक्रम की किताब एक ही है, लेकिन किसी तरह के प्रश्न होंगे यह समझ नहीं आ रहा है। अभी तक जो गणित की अंक योजना जारी की गई है, उसमें लिखा है कि दोनों प्रश्नपत्रों का स्तर अलग-अलग होगा।

इस सत्र से गणित में दो विकल्प किए गए हैं। अगले सत्र से 10वीं में भी दो विकल्प होंगे। दोनों के प्रश्नपत्रों का स्तर अलग-अलग होगा। अभी ब्लू प्रिंट तैयार नहीं किया गया है।
*केडी त्रिपाठी, सचिव, माशिम*

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां