*एमपी के महू में छत गिरी, 5 की मौत:शव निकालने लगानी पड़ी 3 जेसीबी, 1 पोकलेन मशीन; फार्म हाउस मालिक फरार*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

इंदौर के पास महू के चोरल गांव में एक निर्माणाधीन फार्म हाउस की छत गिर गई। हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई। घटना गुरुवार देर रात की है। शुक्रवार सुबह ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हादसे का पता लगा। उन्होंने सिमरोल पुलिस को सूचना दी।
पुलिस-प्रशासन की टीम ने तीन जेसीबी और एक पोकलेन की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया। करीब तीन घंटे चले रेस्क्यू के दौरान एक-एक कर पांचों मजदूरों के शव निकाले गए।
एसपी हीतिका वासल ने बताया कि 2 मजदूर इंदौर, 2 शाजापुर और 1 राजस्थान का रहने वाला था। गुरुवार को काम खत्म होने के बाद रात में खाना खाकर निर्माणाधीन इमारत में ही सोए थे। मालिक की लोकेशन पता लगाई जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।
फार्म हाउस में गुरुवार को ही स्लैब डाली गई थी। रात को मजदूर उसी के नीचे सोए थे।
फार्म हाउस में गुरुवार को ही स्लैब डाली गई थी। रात को मजदूर उसी के नीचे सोए थे।
हादसे में इनकी गई जान
पवन (35) पिता भंवरलाल पांचाल निवासी बांसवाड़ा, राजस्थान
हरिओम (22) पिता रमेश मालवी निवासी गांव उन्मोद, शाजापुर
अजय (20) पिता रमेश मालवी निवासी गांव उन्मोद, शाजापुर
गोपाल (45) पिता बाबू लाल प्रजापति निवासी छोटा बांगड़दा, इंदौर
राजा (22) पिता शेर सिंह निवासी इंदौर
इंदौर के रहने वाले हैं फार्म हाउस के मालिक
पटवारी प्रकाश सोनी ने कहा कि खसरे पर फार्म हाउस मालिक का नाम ममता पति कन्हैया लाल और अनाया पति भरत डेमला दर्ज है, जो इंदौर के रहने वाले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, छत लोहे के एंगल पर डाली गई थी, जो उसका वजन नहीं सह सके।
गुरुवार को ही डाली थी स्लैब
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा- फार्म हाउस में गुरुवार को ही स्लैब डाली गई थी। रात को मजदूर उसी के नीचे सो गए। पांचों शव पोस्टमॉर्टम के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल भेजे गए हैं।
सभी अनुमति रद्द कर निर्माण तोड़ेंगे
चोरल के सरपंच अशोक सैनी ने कहा- ये निर्माण एक एडवोकेट करवा रहे थे। उनका पूरा नाम नहीं पता। उन्होंने ये जमीन सुंदरलाल यादव से खरीदी थी। उनकी पुश्तैनी जमीन थी। पहले यहां खेती होती थी। एडवोकेट ने परमिशन से ज्यादा स्ट्रक्चर तैयार कराए थे। चार महीने से निर्माण चल रहा था।
अब सभी अनुमति निरस्त कर रहे हैं। हमें सभी स्ट्रक्चर तोड़ने का आदेश जिला प्रशासन से मिला है। सरपंच ने बताया कि एडवोकेट का एक फार्म हाउस दातोदा में भी है।
राजस्व विभाग की परमिशन नहीं थी
महू एसडीएम चरणजीत सिंह हुडडा ने कहा, 'राजस्व विभाग से फार्म हाउस के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। चोरल नदी नजदीक है, ऐसे में पता कर रहे हैं कि क्या वन विभाग से निर्माण की परमिशन ली गई है? यह भी साफ है कि उचित मापदंडों पर निर्माण नहीं हुआ है। पीडल्ब्यूडी विभाग से जांच करा रहे हैं।'

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई