*जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334 *👉TI समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, NCW ने DGP को लिखा लेटर, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट* *👉पिपलिया मंडी व्यापारी के मुनीम से लूट करने वाले बदमाश को 5साल कि जैल व 10 हजार का जुर्माना* *👉चलती ट्रेन में खड़े होकर रील बना रहे युवक का हाथ पोल से टकराकर टूटा* देखें तीनो खबरे एक साथ




*TI समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, NCW ने DGP को लिखा लेटर, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट*
मध्य प्रदेश के कटनी में दलित महिला और नाबालिग के साथ मारपीट मामले में TI समेत 6 अन्य पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की पूरी जांच DIG रेलवे मोनिका शुक्ला की निगरानी में की जाएगी। वहीं अब इस घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी एक्शन लिया है उन्होंने DGP को पत्र लिखकर त्वरित और निष्पक्ष जांच की मांग की है।_
_____________

*पिपलिया मंडी व्यापारी के मुनीम से लूट करने वाले बदमाश को 5साल कि जैल व 10 हजार का जुर्माना*


मंदसौर
कृषि मंडी व्यापारी के मुनीम के साथ हुई लूट के आरोपी अरबाज पिता साबिर खान (25) निवासी नाहर सैय्यद रोड़ मंदसौर को दोषी मानते हुए न्यायधीश प्रवीण कुमार सौंधिया की कोर्ट ने 5 साल के जेल की सजा सुनाई। 10 हजार रुपए जुर्माना भी देना होगा।

अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी दीपक जमरा ने बताया कि पिपलिया कृषि उपज मंडी की फर्म कमलेश, कुमार रूपचंद सेठ के यहां कार्य कर रहे मुनीम वीरेंद्र 3 नवंबर 2023 को ICICI बैंक के दोपहर के समय बैग में 3 लाख 90 हजार रुपए और 4 चेक लेकर गया था। बैंक से मुनीम ने चेक से 35 लाख रुपए प्राप्त निकाले और उन्हें बैग में रखकर वापस मंडी जाने के लिए बैंक से बाहर निकला। इसी दौरान पीछे से बाइक से आए दो बदमाशों ने मुनीम के सिर पर वार कर करीब 39 लाख रुपए से भरा बैग लूटकर गुडभेली गांव की तरफ भाग गए।

लूट की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर ग्रामीणों की मदद से आरोपियों को पकड़ा था। मामले में विवेचना के बाद कोर्ट में अभियोग पत्र पेश किया गया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान सहायक जिला अभियोजन अधिकारी द्वारा रखे गये तथ्यों व तर्कों से सहमत होकर साक्ष्य के आधार पर आरोपी को दोषी पाते हुए सजा सुनाई है। प्रकरण में अभियोजन का सफल संचालन सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी संजय वसुनिया द्वारा किया गया।

_______

*चलती ट्रेन में खड़े होकर रील बना रहे युवक का हाथ पोल से टकराकर टूटा*
भोपाल से उज्जैन के लिए ट्रेन में यात्रा कर रहा युवक चलती ट्रेन के गेट पर खड़े होकर मोबाइल से रील बना रहा था तभी उसका हाथ पटरी किनारे बिजली के पोल से टकराकर टूटा और मोबाइल भी वहीं गिर गया। ऑटो चालक ने युवक को भर्ती कराया है। बसंत जाटव पिता चतुरनारायण 32 वर्ष निवासी सीहोर सुबह भोपाल से उज्जैन के लिए ट्रेन में यात्रा कर रहा था। बसंत ने बताया कि वह ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर अपने मोबाइल से रील बना रहा था और ट्रेन तेज रफ्तार से चल रही थी। रील बनाने के दौरान उसने जैसे ही गेट से बाहर अपना हाथ निकाला तभी बिजली के पोल से उसका हाथ टकरा गया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*