*शिक्षक ने फॉर्म भरवाने के नाम पर छात्रा से किया दुष्कर्म, शराब भी पिलाई*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के करनपठार थाना क्षेत्र में गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जहां एक शिक्षक ने छात्रा को ओपन परीक्षा का फॉर्म  भरवाने के नाम पर पहले शराब पिलाई फिर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसडीओपी पुष्पराजगढ़ नवीन तिवारी बताया कि करनपठार थाना क्षेत्र की निवासी 19 वर्षीय पीड़िता 9वीं और 10वीं की पढ़ाई अपने गांव के शासकीय स्कूल से की थी और 11वीं की पढ़ाई शहडोल के एक शासकीय विद्यालय से पूरी की।

इस वर्ष वह 12वीं की परीक्षा ओपन बोर्ड से देना चाहती थी। 23 अगस्त को वह ओपन परीक्षा के लिए फार्म भरवाने के लिए खमरोध विद्यालय गई, जहां उसकी मुलाकात स्कूल के प्राचार्य उदय नारायण सिंह बघेल से हुई। प्राचार्य ने छात्रा से कहा कि फॉर्म भरने के लिए उसे शहडोल जाना पड़ेगा और उसे अपने साथ शहडोल ले जाने की बात कही। लेकिन शहडोल ले जाने के बजाय आरोपी शिक्षक उसे दलदली के एक पुराने, खंडहरनुमा स्कूल भवन में ले गया।

वहां पहुंचने पर उसने छात्रा का मोबाइल छीन लिया और जबरन उसे शराब पिलाने लगा। जब छात्रा ने इसका विरोध किया, तो शिक्षक ने उसके साथ मारपीट की और फिर उसे एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। छात्रा किसी तरह से बचकर भागी और अपने घर पहुंचकर परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। परिजनों के साथ छात्रा ने सरई थाना करनपठार में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक उदय नारायण सिंह बघेल के खिलाफ धारा 64(2)(ख) बीएनएस और 3(2)(v) SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस अधिक्षक अनूपपुर मोतीउर रहमान ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए रवाना हो गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपित को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं सहायक आयुक्त जनजातीय विभाग ने तत्काल प्राचार्य को विद्यालय से हटाते हुए निलबंन की कार्यवाई के लिए संभागीय कार्यालय को पत्र भेजा गया है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*